back to top

भारत, किर्गीस्तान ने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए अगले पांच साल का खाका तैयार किया

बिश्केक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और किर्गीस्तान ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए अगले पांच साल का खाका तैयार कर लिया है। उन्होंने दोनों देशों के कारोबारी समुदाय से विभिन्न क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को भुनाने का आह्वान किया।

भारत-किर्गीज व्यापार मंच को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और किर्गीस्तान ने दोहरा कराधान बचाव समझौते और द्विपक्षीय निवेश संधि को अंतिम रूप दे दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक इससे द्विपक्षीय व्यापार के लिए उपयुक्त माहौल तैयार होगा। मोदी और किर्गीस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव ने संयुक्त रूप से भारत-किर्गीज व्यापार मंच का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था तेजी से बदल रही है, हमें दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी के अवसर तलाशने चाहिए।

उन्होंने कहा, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने वाले तीन उत्प्रेरक हैं। उपयुक्त माहौल, संपर्क एवं कारोबार-से-कारोबार के मध्य आदान-प्रदान।

उल्लेखनीय है कि मोदी की किर्गीस्तान यात्रा से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किर्गीस्तान के बीच के द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी थी।

इस द्विपक्षीय संधि से भारत और किर्गीस्तान के बीच निवेश का प्रवाह बढऩे की उम्मीद है। इससे दोनों देशों में निवेश करने वाले निवेशकों को संरक्षण भी मिलेगा।

मोदी ने कहा कि किर्गीस्तान में भारतीय कारोबारियों के लिए कपड़ा, रेलवे, जल विद्युत, खनन एवं अन्य क्षेत्रों में संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने किर्गीस्तान के व्यापारियों को भारत में द्विपक्षीय व्यापार की संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया।

मोदी ने कहा कि दो देशों के बीच व्यापार को सुगम बनाने में संपर्क काफी अहम होता है। उन्होंने इस संबंध में चाबहार बंदरगाह का उल्लेख किया, जो भारत और अफगानिस्तान के मध्य नए मार्ग के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा, हमें भारत और मध्य एशिया के बीच संपर्क को बेहतर बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है। किर्गीस्तान गणराज्य यूरेशिया संघ का हिस्सा है और हम यूरेशिया संघ के साथ व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन के लिए किर्गीस्तान की राजधानी में हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...