back to top

295 सीटें जीतेगी इंडिया गठबंधन… संजय राउत ने एग्जिट पोल को बताया फर्जीवाड़ा

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने रविवार को एग्जिट पोल को कॉरपोरेट खेल और फर्जीवाड़ा करार दिया और दावा किया कि एग्जिट पोल जारी करने वाली मीडिया कंपनियों पर दबाव था। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान संजय राउत ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) 543 सदस्यीय सदन (लोकसभा) में 295 से 310 सीट जीतेगा और सरकार बनाएगा।

राउत ने यह भी कहा कि उन्हें एग्जिट पोल की जरूरत नहीं है क्योंकि वे धरातल पर काम करते हैं और मूक लहर से परिचित हैं। शनिवार को जारी हुए एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। राउत ने दावा किया, इन मीडिया कंपनियों पर बहुत दबाव है। एग्जिट पोल की कवायद कॉरपोरेट खेल और फर्डीवाड़ा है।

उन्होंने पूछा, क्या ये कंपनियां मुफ्त में एग्जिट पोल करती हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन इंडिया 295 से 310 सीट जीतेगा। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी गठबंधन कुल 48 में से 35 से अधिक सीट जीतेगा। महा विकास आघाडी गठबंधन में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस तथा शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है।

उन्होंने कहा, शिवसेना 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 सीट पर जीतने के आंकड़े को बरकरार रखेगी और कांग्रेस तथा राकांपा (एसपी) भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, राकांपा (एसपी) नेता और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले बारामती में डेढ़ लाख से अधिक वोट से जीत दर्ज करेंगी एवं कांग्रेस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। राउत ने दावा किया, विपक्षी गठबंधन इंडिया उत्तर प्रदेश में 35 सीट (80 में से) जीतेगा और राष्ट्रीय जनता दल को बिहार में 16 सीट (40 में से) पर जीत हासिल होगी।

यह खबर भी पढ़े : Sikkim : SKM 30 विधानसभा सीट पर आगे, मुख्यमंत्री को बढ़त

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...