back to top

काव्य संग्रह भाव निर्झर का लोकार्पण

 

लखनऊ। दिव्या शुक्ला के काव्य संग्रह भाव निर्झर का लोकार्पण बृहस्पतिवार को होटल गोल्डन आर्किड में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री विद्या बिदु सिंह जी उपस्थित रहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में कथा रंग की अध्यक्ष नूतन वशिष्ठ व डॉक्टर डी एस शुक्ला जी उपस्थित रहे।

हिन्दी भाषा में यह काव्य संकलन वर्षों के झुरमुट से चुनी हुयी कुछ कवितायें इस संग्रह में संजोई गयी हैं। ये समय.समय पर छलकी हुई अनुभूतियाँ हैं। कवयित्री का विश्वास है कि सुधी पाठक इस संग्रह में अपने अन्तर्मन के आन्दोलन का भी अनुभव करेंगे क्योंकि मानस की सुकोमल भावनायें स्थायी और सनातन होती है। शिक्षा से दूर मजदूरी कर रहे हैं बच्चो के जीवन को विसंगतियों को लेखिका ने जिस तरह महसूस किया है कविताओं के माध्यम से वैसा ही अभिव्यक्ति कर दिया है जिससे पाठक उनकी कविताओं को पढ़कर वैसी ही अनुभूति कर सकेंगे।

दिव्या शुक्ला प्रखर समाजसेविका, लेखिका हैं। पूर्व में कप्तान साहिब एवं नारी सशक्तिकरण पर पुस्तक शैडोज एंड लाइट प्रकाशित हो चुकी है। दिव्या शुक्ला समर्थ फाउंडेशन की संस्थापिका भी हैं इस फाउंडेशन के माध्यम से दिव्या शुक्ला का एक ही लक्ष्य है संसाधन विहीन बच्चों में ज्ञान की अलख जगाना और उन्हें समर्थण्बनाना। पुस्तक की समीक्षा करते हुए अपूर्वा अवस्थी ने कहा कवियत्री दिव्या शुक्ला का काव्य संग्रह भाव निर्झर बहुरंगी है जिसमें गीत गजल और हास्य व्यंग्य भी है सभी कविताएं समाज को एक संदेश देती हैं। समर्थ फाउंडेशन के बच्चों ने दिव्या शुक्ला के गीतों का गायन भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनमोल मिश्रा और जय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर लखनऊ शहर के साहित्यकार एवं कवि उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...