back to top

अगर कोई महाशक्ति हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाती है तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा : राजनाथ सिंह

बेंगलुरु। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ आठ महीने से चल रहे गतिरोध के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि भारत युद्घ नहीं चाहता लेकिन यदि कोई महाशक्ति देश के सम्मान को ठेस पहुंचाती है तो देश के सैनिक मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। सिंह ने कहा, हम युद्ध नहीं चाहते और हम सभी की सुरक्षा के पक्ष में हैं लेकिन मैं स्पष्ट रूप से यह भी कहना चाहता हूं कि यदि कोई महाशक्ति हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाना चाहती है तो हमारे जवान उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत कभी किसी देश के साथ संघर्ष नहीं चाहता और उसने अपने पड़ोसियों के साथ शांति और मित्रवत संबंध रखने को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना की मुख्यालय प्रशिक्षण कमान में पांचवें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर कहा, यह हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ शांति और दोस्ताना संबंध चाहता है क्योंकि यह हमारे खून और संस्कृति में है।

चीन के साथ गतिरोध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने अनुकरणीय साहस और धैर्य दिखाया है और यदि इसे बयां किया जा सके तो हर भारतीय को गर्व होगा। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान की जमीन पर आतंकवादियों को ढेर कर देने का असाधारण साहस दर्शाने वाले भारतीय जवानों की भी प्रशंसा की। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत भी इस दौरान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...