back to top

मैं तेरी आंखों में उदासी कभी देखा नहीं सकता…

शान-ए-अवध के रंग से सराबोर हुआ उत्तर प्रदेश महोत्सव

लखनऊ। सृजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित बीस दिवसीय 8वें उत्तर प्रदेश महोत्सव 2024 के पांचवे दिन यूथ हॉस्टल एसोसिएशन आॅफ इंडिया और सुरभि कल्चरल ग्रुप की सतरंगी प्रस्तुतियां हुई। उसमें गीत संगीत नृत्य के साथ रैंप वॉक भी देखने को मिली। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव रहे। उन्होंने इन आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हस्तशिल्प से लेकर संगीत कलाओं की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने का महती कार्य यह महोत्सव कर रहा है। समारोह के विशिष्ट अतिथि दिव्यांग हितार्थ मंगलम के संयुक्त मंत्री मेजर के किशोर थे। रविवार 14 जनवरी को यह आयोजन जानकीपुरम विस्तार 60 फिटा रोड स्थित, भुइयन देवी मंदिर के पास बंधुजी उत्सव वाटिका में हुआ। इस अवसर पर आगंतुक मेले में हस्तशिल्प, झूले और खानपान का भी आनंद ले रहे हैं। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन आॅफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई के द्वारा कार्यक्रम शान-ए-अवध के रंग-उत्तर प्रदेश महोत्सव के संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि फिल्म निर्देशक एस.के.प्रसाद थे। सांस्कृतिक संध्या में पूनम मिश्रा द्वारा पेश शास्त्रीय नृत्य के बाद इकाई के उपाध्यक्ष चंद्रभूषण अग्रवाल के निदेशन में उत्तराखंड का समूह नृत्य पेश किया गया। इस क्रम में हुआ फैशन शो केन्द्रीय आकर्षण बना। उसमें मीनाक्षी अग्रवाल, चंद्रभूषण अग्रवाल, भारती दीप्ति सिंह, रोजी, अर्चना पूजा सहित अन्य ने भाग लिया। इकाई के अध्यक्ष गोपेन्द्र वर्मा की ‘आया है मुझे फिर याद वो जालिम’ की प्रस्तुत के बाद नौ वर्षीय गर्व ने ‘मैं तेरी आंखों में उदासी कभी देखा नहीं सकता’ पेश किया। अमित अरोड़ा के रीमिक्स गीत के उपरांत आजाद बैंड के प्रमुख राम कुमार ‘रोमी’ ने मधुर ट्रम्पेंट वादन किया। नुपुर उपाध्याय ने भरतनाट्यम नृत्य की एकल प्रस्तुति के बाद पैसठ वर्षीय नवीन वर्मा ने सुरीले नगमें सुनाए। शैलेंद्र मोहन के गीत और दीप्ती सिंह की नृत्य प्रस्तुतियों ने भी आगंतुकों का ध्यानाकर्षण किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में इकाई पूर्व उपाध्यक्ष मो. खलील खान और सचिव पंकज श्रीवास्तव ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष गोपेन्द्र वर्मा, इकाई के उपाध्यक्ष नवीन गर्ग, वाई.पी.एस. भल्ला, इकाई के कोषाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, कायार्कारणी सदस्य और पूर्व इकाई चैयरमैन आशुतोष अग्रवाल, आजीवन सदस्य हरीश उपाध्याय, मीनाक्षी अग्रवाल, तृष अग्रवाल उपस्थित थे।
सुरभि कल्चरल ग्रुप द्वारा पेश सतरंगी कार्यक्रम में श्रीजाम्या श्रीवास्तव ने अयोध्या में आयोजित हो रहे रामोत्सव के चलते विशेष रूप में सीता राम चरित अति पावन भजन पर मनभावन प्रस्तुति दी। इस क्रम में जाह्नवी ने मेरे घर राम आएं है, और विदुषी शुक्ला ने राम मंदिर की है बारी, भाव्या शाह ने अयोध्या आए प्यारे मेरे राम पर प्रभावी प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। कीर्ति सिंह-अंशिका वर्मा ने वो कृष्णा है, पलक शर्मा ने गुन गुन गुना, निमिषा वर्मा ने दिले नादान तुझे हुआ क्या है, जन्नत अशरफ शेख ने गुलाबी शरारा पर प्रदर्शन किया।
सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.अमित सक्सेना के अनुसार 10 जनवरी शुरू हुआ यह महोत्सव 30 जनवरी 2024 जारी रहेगा। इसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में कराई गई थी। यह महोत्सव उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा आयोजन है। इस साल के महोत्सव की थीम तम्बाकू और नशा मुक्ति के साथ इको फ्रेंडली जीवन को अपनाना है।
इस अवसर पर राजेश राज गुप्ता, डॉ. अर्चना सक्सेना, पंकज तिवारी, रोमा श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन, अजय यादव, मोहित श्रीवास्तव, तेजस्विनी शशिमोहन शिवहरे, संजीव सक्सेना, अनूप सक्सेना, दिनेश कुमार वर्मा, स्वाति जैन, पारुल श्रीवास्तव और सुनीति गुप्ता उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...