back to top

मैं निर्धन तू सेठ सांवरा बता कद ताला खोलेगा…

फतेहाबाद व कानपुर के नामचीन गायकों ने भजनों से बांधा समा
श्री श्याम ज्योत मंडल का 41वां श्री श्याम निशानोत्सव
लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल के ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में 41वां श्री श्याम निशानोत्सव के दूसरे दिन शहनाई सांवरे की भजन संध्या सजाने के लिए फतेहाबाद की परविन्दर पलक, कानपुर के कुमार मुकेश एण्ड समूह एवं मास्टर तरंग जैसे नामचीन गायकों ने बाबा श्याम के दरबार भजनों की संतरगी छठा बिखेरी। समिति के मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि उज्जैन, कोलकाता, महाराष्ट्र के कलाकारों ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को श्याम निशानोत्सव में मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं राधा कृष्ण पर आधारित विभिन्न प्रसंगों को फ्यूजन नृत्यों के माध्यम अपनी मनमोहनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। उज्जैन के सुप्रसिद्ध 50 कलाकारों ने महाआरती कर काशी की गंगा आरती की यादों तरोताजा कर दिया।
खाटू श्याम का भव्य राजमहल जो पहले दिन स्वर्णिम आभा बिखेर रहा था वो दूसरे दिन रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा हुआ। राजमहल की दीवारों पर देवी देवताओं की एवं मेहराबों पर सुन्दर आकृतियों को उकेरा गया था। राज दरबार के ऊंच शिखर पर पंच पताका लहरा रहा थी। बाबा श्याम का शीश पर स्वर्ण मुकुट पर मोर पंख, बाबा का बाघा संतरंगी वस्त्रों में हीरा पन्ना, रंग बिरंगे बेशकीमती मोतियों से अलकृत था। बाबा का बाल घुंघराले, माथे पर भाल तिलक, आंखे अमृत की प्याली, मुख एवं ललाट पर एक अलग सा तेजपुंज के प्रकाश से सुशोभित हो रहा था। भव्य दरबार रंग बिरंगा देशी विदेशी पचरंगा फूलों से महक रहा था। 50 फुट ऊंचा, 80 फुट चौड़े भव्य राजमहल में खाटू नरेश की विराजमान थे। ऐसे बाबा की मनमोहिनी छवि भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। किस्मत वालों को ही मिलता है बाबा श्याम का दरबार। हारे के सहारे का दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्याम भक्तों का जनसैलाब उमड़ा था।


भजन संकीर्तन में शनिवार को भजन संध्या से पूर्व सर्वप्रथम राज श्री म्यूजिकल समूह के निर्देशन में मंडल सदस्यों ने गणेश वंदना विघ्रहर्ता का गणेश आवाहन किया। शहनाई सांवरे की महफिल के दूसरे दिन भजन संध्या का शुभारंभ कानपुर के कुमार मुकेश गुप्ता ने ‘रंग तूने प्रेम वाला मुझपे चढ़ाया है…, तेरा होकर देख लिया तेरा होकर रहना है अपना बनाकर रखना बाबा बनवारी का कहना…जैसे कर्णप्रिय भजनों को सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या के अगले सोपान में कनकती अवाज में फतेहाबाद की परविन्दर पलक ने ‘मैं निर्धन तू सेठ साँवरा बता कद ताला खोलेगा किस्मत का…, बाबा आयेगा मेरा बाबा आयेगा सच्चे दिल श्याम पुकारो रूक नहीं पायेगा… एवं ‘कलयुग में बाबा तेरा जोर है पकड़ो ना हाथ ये कमजोर है… जैसे भक्तिमय भजनों को सुनाकर भक्तों को श्याम रस से सराबोर कर दिया। नामचीन गयिका परविन्दर पलक के भजनों का जादू कुछ ऐसा चला कि भक्तों को शाम से मध्य रात्रि तक का पता ही नहीं चला। कार्यक्रम के अंतिम चरण में श्याम भक्तों ने राधा कृष्ण एवं बाबा श्याम के संग रंग बिरंगे फूलों एवं रंग गुलाल की होली। कार्यक्रम समापन पर भक्तों को छप्पन भोग लगा हुआ प्रसाद बांटा गया। श्याम भक्तों के लिए 360 डिग्री का सेल्फी, सेल्फी विद श्याम का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। निशानोत्सव का संजीव प्रसारण फेसबुक यूट्यूब पर किया गया। कोलकाता के आसिम मत्या और साथी कारीगरों ने बाबा श्याम का विशालकाय दरबार बनाया था। रंगबिरंगी एलईडी रोशनी से जगमगाता हुआ पंडाल तलवार टेंट के अमन तलवार तथा अग्रवाल इलेक्ट्रिकल्स के घनश्याम अग्रवाल ने कोलकाता के एलईडी पैनलों से खाटू का तोरणद्वार, समारोह स्थल मार्गों के बीच-बीच में लम्बे-लम्बे एलईडी पैनलों पर विभिन्न धार्मिक प्रसंगों एवं सुन्दर चित्रों को लाइटों के माध्यम से रोशन हो रहे थे। विद्या नंद अवस्थी के अवस्थी साउंड से शहनाई सांवरे की महफिल गुंजयमान हुई। इन सभी भक्तों ने बाबा के चरणों अपनी सेवा समर्पित की। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुरेश कंछल, सदस्य मुकेश अग्रवाल, सचिन कंछल, मोती कंछल, सक्षम, मोहित, निश्चल, श्रेयस, राजरानी अग्रवाल, साक्षी एवं श्याम भक्त मौजूद थे। 10 मार्च रविवार को प्रात: 11 बजे कार्यक्रम स्थल से श्री श्याम सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू धाम मंदिर तक जाकर समाप्त होगी।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...