back to top

चमोली में भारी भूस्खलन से मचा हड़कंप, डेम साइट में काम कर रहे आठ मजदूर घायल,4 की हालत गंभीर

चमोली (उत्तराखंड)। जिले के हेलंग क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट पर शनिवार दोपहर अचानक भूस्खलन हो गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के समय साइट पर करीब 40-50 मजदूर कार्यरत थे, जिनमें से 12 मजदूर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में मौजूद थे। इस दर्दनाक घटना में आठ मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी चिकित्सालयों में भर्ती कराया।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। घायलों में चार का उपचार टीएचडीसी के चिकित्सालय में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए स्वामी विवेकानंद अस्पताल, पीपलकोटी भेजा गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट
इस बीच, उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने कहा है कि इन क्षेत्रों में तेज बारिश और गर्जना की संभावना है।

आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश के दौर की चेतावनी दी है। इसके अतिरिक्त, विभाग ने आगामी 24 घंटों के भीतर बाढ़ के खतरे को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बाढ़ का खतरा ज्यादा है, उनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी शामिल हैं।

प्रशासन ने लोगों से की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और अनावश्यक रूप से नदी किनारों या भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की ओर न जाएं। परियोजना स्थलों पर भी सुरक्षा उपाय और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...