back to top

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से सन गई थीं , वहीं, सिपाहियों को सलामी देने के लिए पुरातत्व विभाग के प्रयास से तीनों ऐतिहासिक इमारतें जैसे रेजीडेंसी, दिलकुशा कोठी और सिकंदर बाग तिरंगे के रंग से जगमग हो गई हैं। 33 एकड़ में फैली हुई रेजीडेंसी में हिंदुस्तानी सैनिकों ने तीन महीने तक अंग्रेजी सेना और अंग्रेजी रेजिडेंट्स को घेर रखा था। इस दौरान हिंदुस्तानी सैनिकों ने अंग्रेजों को बहुत नुकसान पहुंचाया था , बड़ी संख्या में अंग्रेज मारे गए थे। इसके अलावा हिंदुस्तानी सैनिकों की भी मौत इस दौरान हुई थी। तीन महीने तक चली इस जंग में पूरी रेजीडेंसी की दीवारें गोला, बारूद और गोलियों से छलनी हो गई थीं। आज भी इनके निशान रेजीडेंसी की एक-एक दीवार पर देखे जा सकते हैं। पुरातत्व विभाग ने इस रेजीडेंसी को तिरंगे की लाइट से सजा दिया है. केसरिया, सफेद और हरे रंग में सजी रेजीडेंसी की इमारत की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच भी रहे हैं।

सिकंदर बाग- जहां 2200 हिंदुस्तानी सैनिक मारे गए थे:
सिकंदर बाग एक ऐसा किला जहां पर 1857 की आजादी की पहली लड़ाई में सबसे बड़ा नरसंहार हुआ था. अंग्रेजों ने करीब 500 हिंदुस्तानी सैनिकों को यहां पर मौत के घाट उतारा था. इस किले के दो दरवाजे भी अंग्रेजों ने तोप के गोलों से उड़ा दिए थे. कहा जाता है कि यहां पर हिंदुस्तानी सैनिकों की लाशें तब तक पड़ी रही थीं जब तक चील कौवों ने उन्हें पूरी तरह से नोंच नहीं लिया. आजादी की पहली लड़ाई की सबसे बड़ी घटना और नरसंहार सिकंदर बाग को ही कहा जाता है. शहीद हुए हिंदुस्तानी सैनिकों की याद में पुरातत्व विभाग ने भारतीय ध्वजा तिरंगा की लाइट से इसका मुख्य द्वार सजा दिया है, जोकि आजादी की लड़ाई में शहीद हुए शहीदों के लिए बड़ी श्रद्धांजलि है।

दिलकुशा कोठी- जहां से अंग्रेजों ने लड़ाई के बीज बोए थे:
दिलकुशा कोठी छावनी में है। यह लखनऊ की सबसे ऐतिहासिक कोठी में से एक है। जब बात आती है आजादी की पहली लड़ाई की जो कि एक 1857 में हुई थी उसमें दिलकुशा कोठी को भी याद किया जाता है, क्योंकि यहां पर अंग्रेजों और हिंदुस्तानी सैनिकों के बीच में भीषण युद्ध हुआ था। अंग्रेजों ने इस कोठी की छत को पूरी तरह से तोप के गोलों से उड़ा दिया था. बड़ी संख्या में हिंदुस्तानी सैनिक और अंग्रेज मारे गए थे। यहां पर दो अंग्रेज सैनिकों की समाधि बनी हुई है। यह अब पूरी तरह से खंडहर है क्योंकि आजादी की लड़ाई में कोठी का भी महत्वपूर्ण स्थान रहा है। पुरातत्व विभाग ने इसे भी तिरंगे की लाइट से सजा दिया है। चारों ओर तिरंगे की लाइट्स से सजी हुई दिलकुशा कोठी के पास से जो कोई भी गुजर रहा है वो भी इस कोठी के इतिहास से रूबरू हो रहा है।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...