back to top

पर्वतीय महापरिषद ने विभूतियों को किया सम्मानित

उत्तराखंड सरकार राज्य के आंदोलनकारियों को सम्मान दे
लखनऊ। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पर्वतीय महापरिषद की ओर से राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए विशेष सम्मान समारोह हुआ। समारोह में महापरिषद के संरक्षक भवान सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी आंदोलनकारियों को कोई सम्मान और लाभ उत्तराखंड सरकार की ओर से नहीं दिया गया है। उत्तराखंड सरकार को चाहिए कि अपने राज्य के आंदोलनकारियों का सम्मान करे। गोमती नगर विस्तार स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन में मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल ने राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष साहस व समर्पण की सराहना की। महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष से राज्य का निर्माण हुआ। महासचिव महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लंबे समय से लखनऊ के उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान के लिए सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित करने की मांग की जा रही थी, जिससे आने वाली पीढ़ी आंदोलनकारियों के बलिदान व त्याग के बारे में जानें और प्रेरणा लें। मुख्य संयोजक टीएस मनराल ने आंदोलनकारियों के बलिदान की सराहना की। संयोजक केएन चंदोला ने राज्य आंदोलनकारियों को प्रेरणा का स्रोत बताया। इस मौके पर ललित सिंह पोखरिया, नरेंद्र सिंह देवड़ी, जगदीश जोशी समेत दूसरे वक्ताओं ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन विषय पर विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...