back to top

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा ने मेरठ में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों के साथ-साथ उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने कहा कि कांवड़ यात्रा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह विशाल धार्मिक आयोजन है, जिसे बिना किसी अप्रिय घटना और दुर्घटना के संपन्न कराना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ मार्गों, शिविरों, स्नान घाटों और प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा और भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ शिविरों में विद्युत कनेक्शन, अग्नि सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और अन्य मानकों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, बाइक एंबुलेंस और अस्पतालों में पर्याप्त बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी विभाग “जीरो इंसीडेंट-जीरो एक्सीडेंट” के लक्ष्य के साथ कार्य करें। मुख्य सचिव ने सीमावर्ती राज्यों और जिलों के बीच बेहतर समन्वय, रूट प्लानिंग और त्वरित सूचना आदान-प्रदान पर जोर दिया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पहले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। वहीं डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और एक्सप्रेस-वे के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीजीपी ने निर्देश दिए कि डीजे संचालन सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुसार कराया जाए। बिना साइलेंसर वाहन चलाने, स्टंटबाजी और अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक खबरों और फेक नैरेटिव की निगरानी कर तत्काल कार्रवाई की जाए। बैठक में कांवड़ यात्रा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत, जल निकासी, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, ट्रैफिक डायवर्जन, मोबाइल टॉयलेट, प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था, सुरक्षा समितियों के साथ संवाद और कानून व्यवस्था शामिल रहे। बैठक के बाद मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर कांवड़ यात्रा से संबंधित सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जलाभिषेक किया। इस अवसर पर एडीजी भानु भास्कर, मेरठ मंडल आयुक्त भानू चन्द्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, विभिन्न मंडलों के आयुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी मेरठ डॉ. वी.के. सिंह, एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...