back to top

गुरु बृहस्पति देव आज करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, दो राशियों के लिए शुभ

बृहस्पति देव की स्थिति बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा
लखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 30 अगस्त को ललिता सप्तमी है। इस शुभ अवसर पर राधा रानी और उनकी प्रिय सखी ललिता जी की पूजा की जाती है। इसके अगले दिन राधा अष्टमी मनाई जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्रीराधा रानी का अवतरण हुआ था। ज्योतिषियों की मानें तो ललिता सप्तमी के दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बृहस्पति देव की स्थिति बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इनमें दो राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि
देवगुरु बृहस्पति की कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। यश-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष धन लाभ होगा। वहीं, सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को भी कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। किसी बड़े मंदिर में देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। शत्रुओं पर विजयश्री मिल सकती है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। देवों के देव महादेव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होगी। इसके साथ ही सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें।

कर्क राशि
देवगुरु बृहस्पति देव कर्क राशि में उच्च के होते हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। देवगुरु बृहस्पति देव की कृपा कर्क राशि पर बरसती है। उनकी कृपा से कर्क राशि के जातक करियर और कारोबार सभी क्षेत्रों में बेहतर करते हैं। वर्तमान समय आपके लिए उत्तम है।
गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि लाभान्वित होंगे। कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। कारोबार का विस्तार करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के साथ व्यय भी होगा। ज्ञान अर्जन पर धन व्यय कर सकते हैं। जीवन में अनुशासन बनाएं रखें। अपने से सहयोग मिलेगा।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...