back to top

कल से तीन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मंगल चमकाएंगे किस्मत
लखनऊ। मंगल ग्रह वर्तमान में धनु राशि में विराजमान हैं और यहां रहते हुए वह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर मंगल मूल नक्षत्र से निकलकर पूवार्षाढ़ा नक्षत्र में एंट्री करेंगे। मंगल साहस, ऊर्जा, पराक्रम, और शक्ति के प्रतीक है। उनकी कुंडली में स्थिति और नक्षत्र गोचर जातकों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। यही नहीं जातक निडर बनता है और वह अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करता है। ऐसे में मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी हो सकता है। इससे जातकों को धन लाभ, करियर में सफलता और उनके द्वारा किए गए संघर्षों का मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है। आइए इन लकी राशियों को जान लेते हैं।

वृषभ राशि
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन आपके अटके कार्यों को गति प्रदान करेंगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला हल होगा। यह समय आपके लिए व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में सफलता का संकेत देगा, जिससे आप नए संपर्क बनाने से लेकर अपने व्यापार को नई दिशा देने में कामयाब रहेंगे। हालांकि, मेहनत का फल मिलेगा और उससे आपको कारोबार में अच्छा खासा लाभ देखने को मिलेगा। इस दौरान व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। नौकरी करने वालों को मनचाहा रोजी-रोजगार मिल सकता है। आपके जीवन में कई तरह के सकारात्मक परिवर्तन आपको देखने को मिलेंगे। इस समय विरोधियों की चाल को आप अपनी बुद्धि और विवेक से दूर करने में कामयाब होंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है। घर या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आएगी। कामकाज और पेशेवर क्षेत्र में आपका पद बढ़ेगा और समाज में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध में आत्मीयता और निकटता बढ़ेगी। हालांकि, सिंह राशि के जो लोग नौकरी या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। मंगल के शुभ प्रभाव से निवेश में बड़ा धन लाभ होगा और आप जिस भी क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें सफलता पाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी।

मकर राशि
मकर राशि वालों को स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। जो समस्या आपको परेशान कर रही थी, तो वह दूर होगी। कोर्ट के मामले हल होंगे और इस कारण आप मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। कर्ज अगर परेशान कर रहा था, तो आप उसे उतारने में सफल बनेंगे। परिवार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। कोई मनचाहा कॉलेज आपको मिलेगा। संगीत, नृत्य या मार्केटिंग क्षेत्र में काम करने वालों के धन के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। मेहनत और लगन से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...