back to top

पूर्णिमा पर 11 वेदियों से की गयी गोमती आरती

लखनऊ। वैशाखा मास की पूर्णिमा पर सोमवार को डालीगंज में स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर के उपवन घाट पर नमोस्तुते मां गोमती की आरती की गई। मंदिर की महंत देव्यागिरी के सानिध्य में 11 वेदियों से आरती हुई। इस अवसर पर शंख-घंटों और मंत्रोच्चारण की ध्वनि से तट का वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर भगवान बुद्ध की स्मृति में भी दीप भी प्रज्जवलित किए गए।

मंदिर की ओर से प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर होने वाली आरती की कड़ी में वैशाख की पूर्णिमा को भी भव्य आरती हुई। आचार्य ने आरती के समय मंत्रोच्चार किया और पूजन सम्पन्न कराया। इससे पहले मंदिर की मुख्यकार्यकर्ता सहित अन्य सेवादारों ने वेदियों पर रंगोली सजाई और दीप प्रज्जवलित किए। इस अवसर पर भगवान बुद्ध के शांति सन्देश का प्रचार हुआ। आरती में शामिल होने आए श्रद्धालुओं ने गोमती स्वच्छता का भी संकल्प लिया। मंदिर श्रीमहंत देव्यागिरी जी महाराज ने कहा कि भगवान बुद्ध इस संसार में शांति के दूत बनकर आए। उन्होंने दुनियां को शांति का संदेश दिया। सत्य के मार्ग पर चलने और दया की भावना को प्रचारित किया। कहा कि आज विश्व में जब कई जगहों पर युद्ध और हिंसा का माहौल बना हुआ तो ऐसे मे भगवान बुद्ध का संदेश शांति की राह पर लाने वाला है।

सनातन महासभा की 138वी गोमती महाआरती व सनातन समागम

महात्मा बुद्ध की जयंती पर माल्यार्पण के साथ उनके जीवन चरित्र पर नृत्य नाटिका

आतंकवाद युद्ध विराम के बाद भारतीय सेना के विजय होने पर दीपदान

लखनऊ। सनातन महासभा की ओर से झूलेलाल वाटिका, गोमती तट पर बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित सनातन महासमागम एवं 138वी आदि गंगा माँ गोमती महाआरती का आयोजन सोमवार को किया गया।
मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन, पुष्पांजलि व शंखनाद के साथ 07 भव्य मंचो से पूज्य बाबा महादेव, भंते ज्ञानदीप, स्वामी आनंद नारायण, स्वामी अमोदनंद, स्वामी हरेन्द्र गिरी व देवेंद्र शुक्ल के सानिध्य में हुई। महाआरती में मृदंग, मंजीरा, ढोल, तासे, शंख की ध्वनि से पूरा प्रांगण गुंजायमान रहा। अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने बताया कि महाआरती के पहले महात्मा बुद्ध पर दीप प्रज्ज्वलन और जगद्गुरु शकराचार्य जी के चित्र पर माल्यर्पण किया गया
बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर नीशू त्यागी द्वारा निर्देशित बुद्ध जीवन चरित्र पर नृत्य नाटिका विशेष प्रस्तुति ने श्रद्धालुओ का मन मोह लिया। और सायं 4 बजे से आमजन के लिए निशुल्क दिव्यांग उपकरण रजिस्ट्रेशन, विधिक परामर्श शिविर एवं स्वैच्छिक दहेजमुक्त विवाह रजिस्ट्रेशन शिविर व वृद्धा/विधवा पेंशन शिविर का आयोजन संस्था द्वारा किया गया। वरिष्ठ समाजसेवियो में बाबा महादेव,, स्वामी अमोदनंद जी, एम0एल0सी0 पवन सिंह चौहान, धर्म रक्षा प्रमुख डॉ धनंजय गुप्ता सहित पांच लोगो को सनातन शिरोमणि व गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान से पूर्व 11 विशिष्ट समाजसेवियों का मंच पर भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्म दिन व विवाह वर्षगांठ भी धूमधाम से मनाई गई। बाद में महाआरती का संयोजन कर रहे महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण व महासचिव देवेंद्र शुक्ल ने बताया महाआरती के बाद 501 दीपो से घाट दीवाली की तरह जगमगा उठा, साथ ही इस बार दीपदान आतंकवाद के खिलाफ हुए युद्ध में भारतीय सेना द्वारा जीते गए युद्ध पर विजय दीपदान संकल्प हुआ और गोमती सफाई हस्ताक्षर अभियान के साथ संघर्ष करने का निर्णय लिया गया और इस भव्य कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विकास मिश्र ने किया। कार्यक्रम के बाद में भक्तों ने चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। हर बार की तरह बाद में 11 सनातन पदाधिकारियों व सदस्यों को गंगाजल व कृपाण व तलवार देकर धर्म विस्तार हेतु संकल्पित कराया गया। इस मौके पर सी पी अवस्थी, रमेश चन्द्र बेरी, आशा सिंह, रामकिशोर शुक्ल, रवि कचरू, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, संजीव पांडेय, विजय मिश्र,पूनम शर्मा, रेनू सिंह,मधुबाला, अर्जुन द्विवेदी, शोभित सिंह, गीता पाल, रेनू शर्मा, मुकेश आनंद,पूनम तिवारी, आरती पांडेय, विश्वनाथ शुक्ल, अतुल तिवारी, रजनी पाल, शोभित सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...