back to top

ईश्वर की साधना

आत्मशोधन एक प्रकिया है। ईश्वर की साधना दरअसल एक इंसान का पूर्ण परिष्कार कर देती है। व्यक्ति में अनेक सांसारिक इच्छाएं मौजूद होती हैं और मनुष्य होने के कारण यह स्वाभाविक भी है। लेकिन ईश्वर की साधना उसके गलत विचारों, गलत संस्कारों और ऐसी प्रवृत्तियों जिन्हें सामाजिक, धार्मिक संदर्भ में उचित नहीं कहा जा सकता है, को पूरी तरह से समाप्त कर उसको संस्कारी, अध्यात्मिक विचारों के प्रति समर्पित व्यक्ति बना देती हैं।

तमाम धार्मिक विधि-विधानों के द्वारा पूजा उपचारों के द्वारा मनन, चिंतन, स्वाध्याय, सत्संग जैसे विचार मंथनों द्वारा आत्मशोधन की जो प्रक्रिया चलती है, उसी को देखते हुए यह जाना जा सकता है कि साधना में कितनी प्रगति हुई। साधक को सिद्धि मिलती है, बिना आत्मशोधन का भजन निरर्थक जाता है। अपवाद रूप में किसी को कोई दैवी अनुग्रह मिल भी जाये तो उसका परिणाम अंतत: भस्मासुर, रावण कुंभकरण, मारीच, कंस, हिरण्यकश्यप आदि की तरह घोर विपत्ति के रूप में सामने आता है। फलित तो विभीषण, हनुमान जैसे सद्भाव, सम्पन्न लोगों की साधना ही होती है।

जीवन कल्पवृक्ष है, उसकी साधना यदि सही रीति से की जाती है तो वही अपने अमृत फलों से साधक को कल्प वृक्ष बना देता है। ईश्वर ने श्रम, समय, बुद्धि, प्रतिभा जैसी दिव्य सम्प्रदायें हर व्यक्ति को प्रचुर परिणाम में दी हैं। इनका सदुपयोग ही उस बुद्धिमत्ता का परिचायक है जिसे शास्त्रकारों ने ऋतम्भरा प्रज्ञा या ब्रह्मविद्या गायत्री कहा है। मानवी निर्माण की आवश्यकता नितान्त स्वल्प है। उपार्जन की क्षमता असीम है।

ऐसी दशा में किसी के अभाव ग्रस्त या पिछड़े रहने का कोई कारण नहीं। दरिद्रता और दुर्गति तो आंतरिक पिछड़ेपन की ही प्रतिक्रिया है। साधना द्वारा अपने दृष्टिकोण, स्वभाव और व्यवहार में सुधार किया जाता है। मन:स्थिति में परिवर्तन आते ही परिस्थिति बदलने लगती है। आंख की पुतली ही दृश्य जगत का परिचय कराती है। कान की झिल्ली में भरी सामर्थ्य से ही संसार में संव्याप्त शब्द सम्पदा से लाभान्वित होने का अवसर मिलता है।

अपना मस्तिष्क ही इस विश्व वसुधा में बिखरे हुए वैभव को पहचानने और चुनने का सौभाग्य प्रदान करता है। इन्द्रिय शक्ति की प्रखरता से ही अनेकानेक रसास्वादनों का सुख मिलता है। अपने आंख, कान, मस्तिष्क एवं इन्द्रिय तन्तु यदि विकृत हो जाये तो इस संसार में निराशा और निस्तब्धता के अतिरिक्त और कुछ भी शेष नहीं बचता है। आत्मसत्ता का स्तर ही संसार के पदार्थों का प्राणियों को उपयोगी अनुपयोगी बनाता रहता है।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...