back to top

किसानों को तोहफा : अन्नदाताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया-ठेके की खेती में से ज्यादा मुनाफा

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों के खातों में आनलाइन किस्त जारी की और उनसे संवाद किया। राज्य के महराजगंज जिले के एक किसान ने मोदी से संवाद के दौरान ठेके की खेती से होने वाले लाभ के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इसमें बाजार से ज्यादा मुनाफा मिल रहा है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फें्स के जरिए देश के किसानों को संबोधित कर रहे थे। मोदी की वर्चुअल उपस्थिति वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के मोहनलालगंज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसके लिए प्रदेशभर में 2500 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये थे जिसमें केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों समेत पार्टी के नेता शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उन्नाव के असोहा में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए जबकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर नगर के सरसौर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मोदी ने उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बरगदवा राजा (वन ग्राम) निवासी राम गुलाब से आनलाइन संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी को अपना परिचय देने के बाद राम गुलाब ने बताया कि उन्होंने सौ किसानों का एक समूह बनाया है।

उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद की एक कांट्रैक्ट फार्मिंग कंपनी के अनुभवों से लेकर सुनहरी शकरकंद और अन्य उत्पादों और उसके लाभ के बारे में जानकारी दी। राम गुलाब मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम सौभाज्ञ योजना के अन्तर्गत सोलर लाइट, पीएम कृषि सम्मान निधि योजना, पीएम उज्ज्वला, किसान क्रेडिट कार्ड आदि सरकारी योजनाओं के लाभार्थी हैं। राम गुलाब ने मोदी को बताया, उन्होंने सौ किसानों का एक संगठन बनाया है जो मिलकर काम करते हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...