back to top

जी-77 मंत्रिस्तरीय बैठक : भारत ने कहा- हमारी सहायता से ऋणग्रस्तता पैदा नहीं होती

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने जी-77 की वार्षिक मंत्रिस्तरीय बैठक में कहा कि उसकी सहायता से दूसरे देशों के लिए ऋणग्रस्तता की समस्या नहीं पैदा होती, बल्कि ये शर्तों के बिना होती है और ये अपने सहयोगियों की विकास प्राथमिकताओं से निर्देशित होती हैं। इसके साथ भारत ने कोविड-19 महामारी के चलते हुए नुकसान से उबरने के लिए विकासशील देशों के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने जी-77 के विदेश मंत्रियों की 44वीं बैठक में गुरुवार को कहा, भारत की विकास सहायता हमारे सहयोगियों की विकास प्राथमिकताओं से निर्देशित होती है। हमारी सहायता ऋणग्रस्तता पैदा नहीं करती है और ए बिना शर्त के है। तिरुमूर्ति ने कहा कि महामारी ने विकासशील देशों द्वारा हासिल की गई दशकों की प्रगति को जोखिम में डाल दिया है और बड़ी संख्या में लोग गरीबी में चले गए हैं।

उन्होंने आगे कहा, जी-77 देशों के रूप में हम ऐसा नहीं होने दे सकते। हमें विकास के पथ पर वापसी सुनिश्चित करने के लिए भरपाई, लचीलापन और सुधार के पक्ष में अपनी सामूहिक आवाज उठाने की जरूरत है। विदेश मंत्री एस जयशंकर की तरफ से बयान देते हुए तिरुमूर्ति ने जोर देकर कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् की भावन के अनुरूप भारत का दृष्टिकोण मानव केंद्रित होगा और वह आपसी सम्मान तथा राष्ट्रीय स्वामित्व के सिद्धांतों के आधार पर सभी के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने महामारी से लडऩे के लिए वाजिब कीमत पर स्वास्थ्य प्रणालियों और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं की जरूरत पर जोर देते हुए बताया कि भारत 150 से अधिक देशों को तत्काल स्वास्थ्य और चिकित्सा आपूर्ति में सहायता कर रहा है। तिरुमूर्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया है कि भारत सबसे बड़े वैक्सीन उत्पादक देश के रूप में अपनी उत्पादन और वितरण क्षमता पूरी मानवता को उपलब्ध कराएगा।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...