back to top

लखनऊ जू में पहली बार दर्शकों को दिखेगा चिंकारा हिरन

जयपुर जू से लखनऊ जू लाया जाएगा हंसने वाला हाइना और चिंकारा हिरन
-चिड़ियाघर प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने दी मंजूरी,
जू में बनाए जा रहे बाड़े फैक्ट
-वर्तमान में प्राणी उद्यान में 84 प्रजाति के 1077 जीव-जंतु मौजूद हैं
-चिंकारा हिरन के आने पर 85 प्रजाति के 1082 जीव जंतु हो जाएंगे
लखनऊ। लखनऊ चिड़ियाघर में नया मेहमान आने की तैयारी जू प्रशासन ने शुरू कर दी है। यह मेहमान चिंकारा हिरन होगा जोकि पहली बार नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान आने वाले दर्शक दीदार कर सकेंगे। जयपुर चिड़ियाघर से लखनऊ चिड़ियाघर इस मेहमान को लाने की तैयारी के मद्देनजर जू में चिंकारा के लिए बाड़े बनाने शुरू हो गए हैं। उम्मीद है कि 15 जुलाई तक चिड़ियाघर में नए मेहमान की इंट्री जू में हो जाएगी। प्राणी उद्यान के निदेशक आदिति शर्मा ने बताया कि जयपुर चिड़ियाघर से एक जोड़ी हाइना और चिंकारा प्रजाति के दो जानवरों को लाने की तैयारी है। इस संबंध में बनाए गए प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दे दी है। इन दिनों मौसम काफी गर्म है। इसलिए अगले माह इन्हें जयपुर से विशेष ट्रक से लखनऊ लाया जाएगा। इनमें नर और मादा की हंसने वाला हाइना की एक जोड़ी भी होगी। हाइना की दो जोड़ी पहले से जू में मौजूद है। इसके अलावा पहली बार चिंकारा हिरन को लाया जा रहा है। जोकि दर्शकों को लुभाएगा। चिंकारा हिरन की खास बातें -चिंकारा भारत, पाकिस्तान और ईरान में पाया जाता हैं -पतले शरीर, भूरे रंग व चेहरे पर सफेद निशान होता हैं -शमीर्ले स्वभाव के चिंकारा का भोजन घास व फल हैं।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...