back to top

ब्रिटेन से विमानों की आवाजाही सात जनवरी तक स्थगित : पुरी

नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच विमान सेवाएं सात जनवरी तक स्थगित रहेंगी और इसके बाद कड़े नियमों के तहत इनका संचालन किया जाएगा। नागर विमानन मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वायरस के ज्यादा संक्रामक नए स्वरूप (स्ट्रेन) के सामने आने की वजह से यूरोपीय देश और भारत के बीच विमानों की आवाजाही 23 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक स्थगित रहेगी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के भारत-ब्रिटेन के बीच विमान सेवाएं सात जनवरी तक स्थगित करने का सुझाव देने के बाद पुरी ने यह घोषणा की। पुरी ने ट्वीट किया, ब्रिटेन से विमानों की आवाजाही को सात जनवरी 2021 तक स्थगित करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा, इसके बाद कड़े विनियमित तरीके से इसका संचालन शुरू किया जाएगा, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

इससे पहले, केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने विमानन सचिव प्रदीन सिंह खारोला को एक सरकारी परिपत्र में कहा था कि वह स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) की अध्यक्षता वाले संयुक्त निगरानी समूह (जेमएजी) और आईसीएमआर के डीजी तथा नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय कार्य बल द्वारा मिली जानकारी के आधार पर भारत और ब्रिटेन के बीच विमानों की आवाजाही सात जनवरी तक बंद करने का सुझाव देते हैं।

भूषण ने यह भी सुझाव दिया था कि सात जनवरी 2021 के बाद सीमित संख्या में विनियमित तरीके से विमानों का संचालन बहाल किया जा सकता है और ऐसे तंत्र की बारीकियों पर स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श से नागरिक विमानन मंत्रालय काम कर सकता है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ब्रिटेन से भारत लौटे कुल 20 लोग सार्स-सीओवी-2 के नए प्रकार (स्ट्रेन) से संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वे सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री जीनोम सीक्वेंसिंग का हिस्सा होंगे, जो नौ से 22 दिसम्बर के बीच भारत पहुंचे और कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं ये लोग विषाणु के उस नए प्रकार से तो संक्रमित नहीं हैं जो हाल में ब्रिटेन में पाया गया है। ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामले अब तक डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में सामने आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...