back to top

हस्तशिल्प महोत्सव के मंच पर दिखा फैशन शो का जलवा

कुल 25 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया
लखनऊ। कानपुर रोड एलडीए कालोनी के स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की नवीं सांस्कृतिक संध्या पर आयोजक अरुण प्रताप सिंह व गुंजन वर्मा ने द्वीप प्रज्जवल्लन कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया गया। मिस्टर एंड मिस टीन 2024 प्रतियोगिता का आयोजन महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर किया गया। इस प्रतियोगिता में 14 लड़के एवं 11 लड़कियों ने प्रतिभाग लिया कुल 25 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। चीफ जूरी-उज्जवल सोनी एवम जूरी-शानू मिर्ज़ा ,आयूब खान,वंशिका निषाद रही।
स्पेशल वॉक नीलम मसीह द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक विजय ठाकुर, सह संयोजक शशांक प्रकाश, सह निर्देशक अभय यादव एवं टीम समन्वयक मिस मोना के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें चीफ गेस्ट के रूप में गुंजन वर्मा एवं अरुण प्रताप सिंह व स्पेशल गेस्ट सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर विभांशु मिश्रा रहें।सांस्कृतिक संध्या में गायक कृष्ण सिंह धपोला ने ये राते ये मौसम… गाकर मनमोहक प्रस्तुति दी। मोहसिन अहमद ,शिक्षा शर्मा ,प्रद्युम्न यादव, अनुराग,किट्टू और ईशान प्रकाश ने बॉलीवुड गाने पर सोलो डांस कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या के मंच पर फैशन शो का रहा जलवा। फैशन शो में एक से बढ़कर एक रैम वॉक हुऐ। शो स्टॉपर क्रिया त्रिपाठी थी जो मिस भारत 2024 है। इस दौरान महोत्सव समिति के रणवीर सिंह ,विनय दुबे, हेमू चौरसिया आदि उपस्थित रहे । महोत्सव के रंगमंच का संचालन प्रदीप शुक्ला व मनीष पंडित ने किया ।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...