back to top

पंजाब, हरियाणा में किसानों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दौरान बजाई थाली

चंडीगढ़। केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम के दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर किसानों ने रविवार को थाली बजाई। किसान नेताओं ने दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर 20 दिसम्बर को संवाददाता सम्मेलन में लोगों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान इन कानूनों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए थाली बजाने को कहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी तरह मार्च में लोगों से कोरोना वायरस से निपटने में अग्रिम पंक्ति के लोगों का आभार जताने के लिए पांच मिनट के लिए ताली, थाली या घंटी बजाने के लिए कहा था। किसानों ने पंजाब के अमृतसर, संगरूर, तलवंडी साबो, बठिंडा, तरनतारन और गुरदासपुर जिलों में जबकि हरियाणा के रोहतक और जींद जिलों में विरोध प्रदर्शन के दौरान थालियां बजाईं। अमृतसर में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, कृषि कानूनों के खिलाफ उनके आंदोलन में आम लोग भी किसानों के साथ हैं।

हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी इन कानूनों के खिलाफ विरोध करने के लिए किसानों के एक समूह के साथ रोहतक जिले में मकरौली टोल प्लाजा गए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों से प्रतिक्रिया मिली है कि हरियाणा में राजमार्गों पर टोल वसूली तब तक रोक दी जानी चाहिए, जब तक कि केंद्र आंदोलनकारी किसानों की मांगों को स्वीकार नहीं करता। गौरतलब है कि नए कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर किसान नवम्बर के अंतिम सप्ताह से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अलकायदा साजिश मामले में एनआईए की हरियाणा समेत पांच राज्यों में छापेमारी

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ( एनआईए) ने अल-कायदा द्वारा गुजरात में कथित रूप से अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों से जुड़े एक आतंकी साजिश के...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, हरियाणा और छत्तीसगढ़ को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर...

राष्ट्रपति मुर्मू ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर शनिवार को...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...