back to top

प्रकृति के करीब लाती है प्रदर्शनी

कला स्रोत आर्ट गैलरी में छह दिवसीय प्रदर्शनी शुरू
लखनऊ। कला स्रोत आर्ट गैलरी में आर्ट फैमिली इंडिया द्वारा रविवार को अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ट्वार्डस नेचर का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्धाटन डा. वी पी शर्मा चीफ साइंटिस्ट एवं प्रोफेसर ए.सी.एस.आई.आर तथा प्रसिद्ध वैज्ञानिक डा. चंद्र मोहन नौटियाल के कर कमलों द्वारा किया गया।
ट्वार्डस नेचर नामक इस प्रदर्शनी में भारत और बांग्लादेश के 25 प्रतिष्ठित कलाकारों का काम प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले कलाकारों में मुख्य रूप से हिना भट्ट, प्रोफेसर एस.पी. वर्मा, जयदीप भट्टाचार्जी, राजीब सिकदर, प्रोफेसर एस.ए.जाफर, संजय कुमार राज, प्रोफेसर खोकन राउत, हिरनमय पटनायक, रवि प्रकाश सिंह, प्रोफेसर अनिर्बान मल्लिक, देश दीपक, फुआद किदवई, आनंद कुमार, मौमिता मोसान, मनीषा दीक्षित, दुलाल मल्लिक सेनगुप्ता, अनिकेत चंद्र सक्सेना, जय शंकर शर्मा, डॉ झिल्ली चौधरी, दिनेश कुमार, डॉ प्रगति सिंह, नवनीत कुमार रंधावा, विनिता राठौर, रबी पासी इत्यादि थे। प्रदर्शनी का क्यूरेशन बंगाल के प्रख्यात चित्रकार राजीब सिकदार ने किया जो आर्ट फैमिली, इंडिया के सचिव भी हैं। उनका कहना है कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य मानव जाति को वापस प्रकृति के करीब लाना है, जो प्रकृति प्रेम एवं उसके अत्यधिक महत्व से ही संभव है इसलिए इस प्रकार की कला प्रदर्शनियों का आयोजन बहुत जरूरी है। कला एक अभिव्यक्ति है जिसे धर्म, जाति, देश आदि नहक्त बाटा जा सकता। इस प्रदर्शनी में शामिल समस्त कलाकारों ने इसी भावना को अपने-अपने अंदाज में अपनी कलाकृतियों में अभिव्यक्त करने का सफल प्रयास किया है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित सभी पेंटिंग सौंदर्य की दृष्टि से समृद्ध एवं महत्वपूण हैं। प्रदर्शनी के संचालक एस.एन.लाल ने बताया यह प्रदर्शनी 4 से 9 अगस्त तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी
इस प्रदर्शनी में शहर के कई जाने-माने कलाकार एवं आर्ट कॉलेज के प्रोफेसर, स्टूडेंट एवं क्षेत्रीय ललित कला अकैडमी के अनेक कार्यरत कलाकार भी उपस्थित रहे जिन्होंने देश विदेश से आए कलाकारों से कला पर विशेष चर्चा की प्रदर्शनी के इस अवसर पर प्रदर्शनी से संबंधित कैटलॉग ट्वार्ड्स नेचर का विमोचन भी हुआ।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...