back to top

सुबह नाश्ते में जरूर खाएं ये चीज, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

हेल्थ। Health News : ओट्स खाने के फायदे : वैसे तो लोग कहते है की हेल्थी नाश्ता करना चाहिए। ऐसे में अगर आप ढंग से नाश्ता नहीं करते तो आप अपने सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शरीर को स्वस्थ रखने लिए सुबह की डाइट में हेल्दी और हल्का नाश्ता करें। अब आप सोच रहे होंगे कि सुबह नाश्ते में क्या लें तो हम आपको बता दें कि ओट्स आपके लिए बेहतर विकल्प है। ओट्स कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर के लिए आवश्यक हैं। आइए आपको बताते हैं कि सुबह नाश्ते में ओट्स खाने से क्या फायदे होते हैं?

ओट्स खाने के फायदे

आंत के लिए फायदेमंद : अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, गैस, सूजन आदि का सामना कर रहे हैं तो आपको सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करना चाहिए। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है और पेट संबंधी इन समस्याओं को ठीक करने में बहुत मददगार होता है। ओट्स का सेवन करने से आपकी आंतें साफ हो जाती हैं जिससे आपको कब्ज या गैस की समस्या नहीं होती है।

ब्लड शुगर को करेगा कण्ट्रोल : ओट्स का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ओट्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है। इसमें मौजूद उच्च फाइबर और कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज और बीटा-ग्लूकन में रूपांतरण की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करेगा : अगर आप खराब कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने आहार में बदलाव करें और ओट्स को अपने आहार में शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसमें एंटरोलैक्टोन पाया जाता है जो दिल की समस्याओं से राहत दिलाता है।

त्वचा संबंधी समस्याओं में असरदार: ओट्स कोलेजन का उत्पादन करता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से त्वचा पर खुजली, सूजन और रैशेज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसका नियमित सेवन आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।

कैसे करें इसका सेवन

ऐसे कई तरीके हैं जिनसे लोग ओट्स को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। आप इसका सेवन फल, सब्जियां, नट्स और अन्य चीजों के साथ कर सकते हैं। आप चीला, खिचड़ी, ओट्स, डोसा और इडली भी बना सकते हैं.

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...