back to top

नृत्य, सम्मान संग हुआ ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का लोकार्पण

हिंदी संस्थान में हुआ आयोजन

लखनऊ। रूबरू फाउंडेशन द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का भव्य लोकार्पण आज हिंदी संस्थान, हजरतगंज, लखनऊ में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में पुस्तक की संवेदनात्मक गहराई और समकालीन समाज से उसके सशक्त जुड़ाव पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जज जूही कुद्दूसी ने लेखक कवि शायर इरशाद राही की रचनात्मक दृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति समाज के उन यथार्थों को सामने लाती है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ रंगकर्मी एवं पूर्व निदेशक दूरदर्शन सुशील कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांच पर चलते लोग पुस्तक रंगमंच और साहित्य के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है। इस अवसर पर रूही रहमान, चित्र मोहन, पी. अनिल गुरुजी, ललित पोखरिया, राकेश वेद, सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ, अचला बोस और प्रभात बोस सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और पुस्तक की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद सूफियाना ग्रुप डांस ने माहौल को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। इसके उपरांत पुस्तक का औपचारिक विमोचन किया गया तथा पुस्तक के एक अंश पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसका निर्देशन नईम खान ने किया।
समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों—इस्लामिया डिग्री कॉलेज, खुन-खुन डिग्री कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज, करामत डिग्री कॉलेज एवं कालीचरण डिग्री कॉलेज—के विद्यार्थियों द्वारा डिजिटल युग में रंगमंच का महत्व विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इससे पूर्व, संस्था के सचिव मोहम्मद अजहर हुसैन ने रूबरू फाउंडेशन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संस्था हिंदी-उर्दू के रचनाकारों को एक साझा मंच प्रदान करती है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. वी.बी. पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के पश्चात जलपान की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर संयोजक डॉ. मसीहुद्दीन खान, सह-संयोजक नेहा परवीन, कोआॅर्डिनेटर डॉ. तबस्सुम खान, स्वागत समिति के अध्यक्ष नयर बिसवानी, उपाध्यक्ष डॉ. वी.बी. पांडे, डॉ. मोहम्मद साद सिद्दीकी, शकील अहमद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद हारिस, अदीबा हुसैन, आसमा हुसैन, सुबुर हसन एवं अनम हुसैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...