back to top

‘दिल की दुकान’ ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

एसएनए के वाल्मीकि रंगशाला में नाटक का मंचन
लखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था की हास्य नाट्य प्रस्तुति दिल की दुकान का मंचन एसएनए के वाल्मीकि रंगशाला में किया गया। नाटक का लेखन राजेन्द्र कुमार शर्मा और परिकल्पना व निर्देशन संजय त्रिपाठी ने किया है।
नाटक दिल की दुकान में धनीराम एक महाकंजूस व्यक्ति है। वह पानी पीने के लिए भी पत्नी से कहता है कि म्युनिसिपालिटी के नल से लाओ। चीनी के गिरे हुए दाने खोज-खोज कर उन्हें चाय में डालता है। इतना कंजूस है कि कबाड़ी से टूटे कप खरीद कर लाता है। उसकी पत्नी उसकी कंजूसी से बहुत परेशान रहती है। मोहनलाल पत्नी का सताया हुआ एक निरीह पति है। उसकी पत्नी बहुत ही तेजतर्रार है। बात-बात पर उसको डराती रहती है। घर का सारा काम उसी से करवाती है। पति को उसकी मर्जी से कुछ भी नही करने देती। तीसरे मकान में रहने वाली चंदा है तो सीधी-सादी पर उसका पति इतना शराब पीता है कि पूजा के लिए रखे हुए पैसे से भी शराब की बोतल खरीद के ले आता है। इस कारण चंदा उससे हमेशा परेशान रहती है। वह हमेशा अपने आपको कोसती है किस घड़ी में उसकी शादी हुई।
तीनों परेशान परिवारों को सूचना मिलती है कि एक दिल बदलने की दुकान है जहां पर इंसान का दिल बदल दिया जाता है। फिर क्या था कंजूस को शहंशाह का दिल, मोहन की पत्नी को लैला का दिल और शराबी को साधू का दिल लगा दिया जाता है। तीनों अपने स्वभाव के उल्टा व्यवहार करने लगते है लेकिन जब अति होने लगती है तो तीनों परिवार परेशान हो जाते है, अंत में कहते है यह लोग जैसे थे ठीक थे। रंगकर्मी आता है और दर्शकों से कहता है कि चुनाव होने वाले है आप लोग अपना दिल न बदलिये वरना आपके हालात ऐसे हो जायेंगे। चुनाव में न देखो उम्मीदवार की जाति और धर्म । यदि देखना है तो देखो उसकी छवि और कर्म। नाटक में अहम भूमिका अक्षत ऋषि, युआंग गुप्ता, प्रणव श्रीवास्तव, प्रिया यादव, सूर्यमणि त्रिपाठी, काव्या मिश्रा, अनुराग शुक्ला, तनीश सिद्दकी और मीत मिश्रा आदि ने निभायी।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...