back to top

दीदी की सरलता और अपनापन कभी नहीं भुलाया जा सकता : विद्या बिन्दु सिंह

अवध कोकीला कमला श्रीवस्तव को कला, साहित्य की श्रद्धांजलि
लखनऊ। अवध की शान, सैकड़ों लोक गीतो की रचयिता, धुन बनाने वाले प्रो कमला श्रीवास्तव को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। भातखंडे की पूर्व प्रोफेसर श्रीमती कमला श्रीवास्तव का लम्बी बीमारी के बाद बीते सोमवार की सुबह निधन हो गया था। उनके 2019 की लिखित इच्छानुसार उनकी नश्वर देह को मेडिकल कॉलेज में दान कर दिया गया था। बेटे रविश खरे और भतीजे नंदीश श्रीवास्तव के संयोजन में लालबाग स्थित हरिओम मंदिर में उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पण करने के उनके कला साहित्य जगत के तमाम कलाकार, साहित्यकार एकत्र हुए। प्रो. कमला श्रीवास्तव अनेकों संस्थानो की संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव भी थी, जिससे सभी संस्थाओं के पदाधिकारी सदस्यों सहित श्रृद्धा सुमन अर्पित करने आये। अवध भारती संस्थान के अध्यक्ष राम बहादुर मिसिर ने कहा कि पद्मश्री योगेश प्रवीन के जाने के बाद अवध का दूसरा स्तम्भ ढह गया। 93 की उम्र के पड़ाव पर उनकी जिजिविषा को नमन। पद्मश्री डाक्टर विद्या बिन्दु सिंह ने कहा कि दीदी की सरलता, सहजता, अपनापन कभी नहीं भुलाया जा सकता जितना हो सकता था उन्होंने दिया । विजय अग्निहोत्री ने भजन इंसान जानकार भी इतना समझ ना पाया का पुष्प अर्पित किया। पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने अपने चालीस वर्षों के गुरु मां के साथ के संस्मरण साझा किये। भजन गायक किशोर चतुवेर्दी ने झीनी झीनी बीनी चदरिया निर्गुण के सुमन अर्पित किए। राम भक्त प्रेम मेहरोत्रा, देवकी नंदन शान्त ने अपनी रचनाओं से श्रृद्धा सुमन समर्पित किये। डा उषा सक्सेना, कुमाऊं कोकीला विमल पंत, पदमा गिडवानी, केवल कुमार, अमिता दुबे, संतोष तिवारी, की गुरु वंदना से राम हे राम के बाद ज्योति किरन रतन ने गुर पद लोक पदुम परागा मानस की गुरु स्तुति से नमन किया। लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी ने बताया दीदी के कहने पर कोरोनाकाल में पहली आनलाइन 105 शिष्यो संग लोकगीतों की कार्यशाला आयोजित हुई। कथक गुरु डा कुमकुम धर ने कहा सभी को भरपूर प्यार दिया सहयोग किया। कनक वर्मा ने ज्योति कलश संस्थान, भारतीय लेखिका परिषद, के भेजे शोक संदेश को पढ़ा ,लखनऊ वीमेनस एसोसिएशन की प्रतिमा बाजपेई ने सदस्यों के साथ अपने भावनाओं को व्यक्त किया। पद्मश्री अनूप जलोटा जी सहित कमला दीदी की बहन, और सास समकक्ष लोगों के विडियो संदेश सुनाये गये।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...