back to top

श्री विष्णु के दशावतार देखकर भाव विभोर हुए भक्त

 

श्री खाटू श्याम मंदिर में दशावतार नृत्य नाटिका का मंचन

बोल हरि बोल हरि भजनों का गुलदस्ता पेश किया

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में एक दिवसीय श्री विष्णु भगवान के दशावतार पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन कोलकाता के संजय शर्मा व ग्रुप द्वारा मंचन किया गया कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक अवध प्रांत प्रचारक कौशल भाई, उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा, समाजसेविका बिन्दु बोरा, उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री रुपेश अग्रवाल, अनुराग साहू द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कलकत्ता के कलाकार संजय शर्मा ने श्री विष्णु के दशावतार की नृत्य नाटिका का मंचन में दिखाया कि सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु ने लोगों के संकट हरने के लिए 24 अवतार लिए हैं लेकिन उनके 10 अवतार बहुत प्रमुख है जो हिंदू धर्म में दशावतार के नाम से जाने जाते हैं गरुड़ पुराण में दशावतार का वर्णन है ये दशावतार हैं मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतार का नृत्य नाटिका मंचन किया ।
संजय शर्मा ने भजनों में नाम है तेरा तारणहारा…, दुनिया के पालन हार है श्री विष्णु, हरी नाम नही तो जीना, जब छोड़ चलू इस दुनिया को, चली जा रही उमर धीरे धीरे, बोल हरि बोल हरि भजनों का गुलदस्ता पेश किया। नृत्य नाटिका माध्यम से बताया कि प्रथम अवतार में भगवान विष्णु ने सृष्टि को प्रलय से बचाने के लिए मत्स्यावतार लिया था मत्स्यपुराण कहलाता है समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु ने कछुए का अवतार लेकर मंदराचल पर्वत को अपनी पीठ पर धारण किया था जोकि कच्छप या कूर्म अवतार कहा जाता है। दैत्य हिरण्याक्ष समुद्र के अंदर छिपा दिया था विष्णु ने सूअर का अवतार लेकर भगवान विष्णु ने दैत्य हिरण्याक्ष का वध कर दिया और पृथ्वी को पुन: जल पर स्थापित कर दिया नृसिंह अवतार भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नृसिंह अवतार लिया था। वामन अवतार सत्ययुग में प्रह्लाद के पौत्र दैत्यराज बलि से देवताओं की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने बौने ब्राह्मण का अवतार लिया थाण् इसमें उन्होंने बलि से तीन पग धरती दान में मांगी थी। एक पग में धरती और दूसरे में स्वर्ग नाप दिया, तब बलि ने तीसरा पग उसके सिर पर रखने को कहा। इस पर भगवान विष्णु ने तीसरा पग उसके सिर पर रखा, जिससे वह सुतललोक चला गया, वामन अवतार भगवान विष्णु ने बली को यह पाठ दिया था कि अहंकार से जीवन में कुछ नहीं मिलता है।


परशुराम अवतार एक पौराणिक कथा के अनुसारए ऋषि आपव के राजा सहस्त्रबाहु को दिए श्राप की वजह से भगवान विष्णु ने भार्गव कुल में महर्षि जमदग्रि के पांचवें पुत्र परशुराम के रूप में जन्म लिया था। राम अवतार त्रेतायुग में लंका के राजा रावण के वध के लिए भगवान विष्णु अयोध्या में राजा दशरथ के घर राम के रूप में जन्में, सीता हरण के बाद लंका के युद्ध में वानर सेना की मदद से राम ने रावण का वध किया। मर्यादित जीवन और आचरण से राम मयार्दा पुरुषोत्तम कहलाए। कृष्ण अवतार द्वापरयुग में भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में कारागार में जन्म लिया। माता देवकी और पिता वासुदेव उनके माता.पिता थे। कंस वध, बाल लीलाएं, महाभारत में अर्जुन के सारथी और कुरूक्षेत्र में गीता का उपदेशए इन घटनाओं के लिए कृष्ण अवतार यादगार है। बुद्ध अवतार भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का 9वां अवतार माना जाता है। उन्होंने विश्व में शांति स्थापना के लिए यह अवतार लिया था। कल्कि अवतार हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु कलयुग के अंत में कल्कि अवतार लेंगे और वह 64 कलाओं में निपुण होंगे। वह घोड़े पर सवार होकर पापियों का नाश करेंगे और धर्म की दोबारा स्थापना करेंगे। इसके बाद सतयुग शुरू होगा।
इस अवसर पर वीरेन्द्र अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, बिहारी लाल साहू, भारत भूषण गुप्ता, धनश्याम दास अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, शिव सिंघानिया, ओमकार जयसवाल, श्याम जी साहू, गोविन्द साहू, दिनेश अग्रवाल, राकेश साहू, दीपक महरोत्रा, माया आनंद, उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...