मूर्ति स्थापना के साथ अलीगंज गणेश उत्सव शुरू
दर्शन करने महापौर सुषमा खर्कवाल पहुंची
लखनऊ। अलीगंज का राजा गणेश पूजा सेवा समिति की ओर से 13 वां श्री गणेश जन्मोत्सव बुधवार को मूर्ति स्थापना के साथ शुरू हुआ। ‘गुलाब वाटिका अपार्टमेंट’ नेहरू बाल वाटिका पार्क के पास, अलीगंज मे पहले दिन पंडित उमेश कुमार मिश्रा ने विधिविधान से मूर्ति स्थापना सम्पन्न कराई। पूजन मे समिति के संरक्षक राज कुमार सिंघल, महेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मनोज मिश्रा, अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, महामंत्री शरद तिवारी, शुभम अग्रवाल आदि लोग थे। बप्पा के दरबार मे महापौर सुषमा खर्कवाल दर्शन करने पहुंची। शाम को कानपुर के भजन गायक तरंग व मुकेश ने भजनों की गंगा बहाई। शुरूआत तरंग व मुकेश ने देवा हो देवा…, से की। उसके बाद राधिका गोरी से, फिर जिसकी नैया श्याम भरोस… सुनाया। अगले क्रम मे घर मे पधारो गजानंद जी कीर्तन की हैं रात, सुनाया तो लोग मंत्रमुग्ध हो गये। मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि 28 अगस्त को प्रात: 9 बजे से श्रृंगार, पूजन, अभिषेक, शाम को भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संरक्षक संदीप अग्रवाल ने बताया कि बप्पा के दरबार में आने वाले सभी भक्तों को प्रतिदिन प्रसाद दिया जाएगा। विसर्जन शोभा यात्रा 31 अगस्त को निकली जाएगी जो आकर्षण का केंद्र होगी इस वर्ष शोभा यात्रा में भगवान गजानन का रथ भव्य रहने के साथ-साथ जमशेदपुर झारखंड से डंका पार्टी बैंड आ रहा है जो धूम मचायेगा। इसके अलावा झांकी ग्रुप विशाल कालिया हरियाणा से आ रहा है जो पूरे रास्ते में झांकी का मंचन करेंगे।





