हवाई जहाज सहित झूलों पर मस्ती करते दिखे लोग
फूड जोन और खरीदारी में उमड़े लोग
लखनऊ। प्रगति भारत महोत्सव 2024 के चौथे दिन जहां नामचीन कवियों ने कविता पाठ किया। साहित्य सरोज पत्रिका एवं गहमर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रगति भारत महोत्सव 2024 लखनऊ के मंच पर प्रसिद्ध जासूसी उपन्यासकार गोपालराम गहमरी की स्मृति में एक शाम गोपालराम गहमरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन केके सिंह थे।
इस अवसर पर साहित्य पत्रिका के संपादक अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि भारत मे़ं गोपाल राम गहमरी जासूसी उपन्यास लेखन के जनक थे। उन्होंने भारत की पहली जासूसी पत्रिका जासूस का प्रकाशन गहमर गांव से शुरू किया। आज भारत में जासूसी लेखकों की कमी सी आ गई है। जबकि भारत में जासूसी कहानीयों पर बनने वाली फिल्मों का व्यवसाय 500 करोड़ रुपए से अधिक का है। सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ परीक्षित के के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार पधारे। संस्था की परंपरा संस्कृति का निर्माण करते हुए सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एनबी सिंह मुख्य अतिथि का पौधा लेकर सम्मान किया एवं एवम् मुख्य अतिथि मंगेश कुमार मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ दीप प्रज्वलित करके सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में हनु श्री ट्रस्ट के कलाकारों ने रविवार को मंच पर जबरदस्त धमाल मचाया। हनुश्री ट्रस्ट की अध्यक्ष रागिनी पूजा जायसवाल के नेतृत्व में डांस एवं सिंगिंग का लगा तड़का। हनु जायसवाल, मिस्टी सिंह, मनु श्री पांडे, अद्विक जोशी, तनिष्का, आर्य दर्शित जोशी एवं अर्पण प्रजापति ने अपनी प्रस्तुतियां दी तथा सिंगिंग में रागिनी जायसवाल, सत्यम मिश्रा, शौर्य जायसवाल, शशि कला मिश्रा, जय प्रताप, सौरव निर्मल ने अपनी प्रस्तुति दी।
वही ओम जी मिश्र ने कहा कि वैश्य कुल गौरव कहे जाने वाले गोपालराम गहमरी पर सरकार का कोई ध्यान नहीं। सरकार और साहित्यिक संस्था भी उनके नाम पर कोई कार्य नही कर रही है। जिससे नई पीढ़ी उनके नाम और काम को भूलती जा रही। इस अवसर पर रेनुका सिंह ने कहा कि साहित्य सरोज पत्रिका गोपालराम गहमरी के नाम विगत 10 वर्षों से गोपालराम गहमरी पर आयोजन कर देश विदेश के साहित्यकारों के प्रतिभा प्रदर्शन एवं सम्मान देने का काम कही रही। इस अवसर गीताश्री के राजनारायण गुप्त कैमी, राम भोले शर्मा, किसलय दुबे, नवनीत मिश्र नवल, गगनांचल तिवारी, हर्षित श्रीवास्तव, विनोद कुमार राय , राम किशोर मस्ताना, शशि कुमार वर्मा, जी ने काव्यपाठ किया। संचालन राम भोले शर्मा ने किया।
संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने प्रगति भारत महोत्सव 2024 केउद्देश्यों एवं उपलब्धियां को बताया तथा पर्यावरण को लेकर संस्था द्वारा किए गए कार्यों से महोत्सव पधारे सभी लोगों को अवगत कराया।
प्रगति भारत महोत्सव 2024 के मंच पर हनु श्री ट्रस्ट के कार्यक्रममें विशेष रूप से पधारे आयुक्त प्रोविडेंट फंड नवनीत कनौजिया ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रगति भारत महोत्सव 2024 एवं हनुश्री ट्रस्ट की तरफ से नवनीत कुमार को पौधा एवं स्मृति चिन्ह का सम्मानित किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष एनबी सिंह सभी का धन्यवाद दिया आभार व्यक्त किया महोत्सव में सारदा नगर के पार्षद हिमांशु अंबेडकर, प्रिया पाल, संतोष गुप्ता उपस्थित थे।




