back to top

फिक्की फ्लो के कारीगर मेला में उमड़ी भीड़, खूब हुई खरीददारी

मूक बधिर महिलाओं का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र

लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर खादी ग्राम उद्योग भवन, डाली बाग में आयोजित कारीगर मेला 2025 का आज अंतिम दिन था। आज मेले में खरीददारों की खूब भीड़ उमड़ी और उन्होंने त्यौहारों के इस मौसम में जमकर खरीददारी की।इस मेले में देश एवं प्रदेश की विविध शिल्प परंपराओं का प्रदर्शन किया गया। और यहाँ देश भर के कारीगर अपनी कृतियों को प्रदर्शित और विक्रय करने के लिए एक साथ आए।
डेफ वूमेन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगाया गया स्टाल सभी के लिए आकर्षण का केंद्र था जो कि मूक बधिर महिलाओं द्वारा संचालित था फाउंडेशन की महासचिव मिनी गोपाल ने बताया कि स्टाल पर सभी उत्पाद हस्तनिर्मित और मूक बधिर महिलाओं द्वारा बनाए गए है।
वहीं देवाशीष लघु उद्योग की कंचन मेहरोत्रा ने बताया कि वह मानसिक रूप से मंदित अपने बेटे के साथ इस लघु उद्योग को संचालित करती हैं इस लघु उद्योग में कैंडिल, दिए और घर की सजावट की वस्तुएं बनाने और विक्रय करने में बेटा देवाशीष भी मदद करता है।
मूल रूप से बिहार की रहने वाली स्वाति ठाकुर मिथिला पेंटिंग बनाती है उन्होंने अपनी इस कला में कई प्रयोग भी किये हैं जैसे हरसिंगार के फूलों के रंग से हस्तनिर्मित पेपर पर पेन्टिंग करना, इनकी रामायण की थीम पर आधारित पेंटिंग काफी प्रसिद्व है। लखनऊ के राजाजीपुरम में हुनरजादी क्रिएशन चलाने वाली आफिया चांदी के हस्तनिर्मित जूते और चप्पल बनाती हैं जिनकी कीमत 21000 से लेकर 50000 तक है।
आगंतुकों ने अमेठी के मूंज उत्पाद, कन्नौज की सुगंध, मधुबनी कला, उत्सव के उपहार, आभूषण, क्रोशिया, हड्डी की नक्काशी, कांच के बने पदार्थ और जीवनशैली उत्पादों को खूब सराहा। कार्यक्रम के अंतिम दिन फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा गर्ग ने कहा कि हस्तनिर्मित, टिकाऊ और प्रामाणिक उत्पाद आधुनिक जीवनशैली को प्रेरित करते हैं। हमारे देश व प्रदेश में हस्त निर्मित स्वदेशी उत्पाद विशेष कर बुनकर अपनी कलाओं का इस तरह के आयोजन में प्रदर्शित करते हैं जहां उन्हें बाजार और प्रोत्साहन दोनों मिलता है।
कारीगर मेले के समापन पर बोलते हुए फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल ने कहा कि हमने हस्तशिल्पियों, उद्यमियों और कारीगरों को एक मंच देने का प्रयास किया है मेले के सफल आयोजन और आगुंतकों की भीड़ को देखते हुए हमारी कोशिश होगी कि अगले वर्ष मेले के दिनों की बढ़ोतरी की जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें आए और हस्त निर्मित उत्पाद बनाने वाले कारीगरों को प्रोत्साहन मिले।
इस अवसर पर फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय टेक्सटाइल हेड स्वाति वर्मा,पूर्व चेयरपर्सन आरुषि टंडन, विभा अग्रवाल व फ्लो समिति की सदस्य सिमरन साहनी,देवांशी सेठ,स्मृति गर्ग, शमा गुप्ता ,भावना अनिमेष,प्रज्ञा अग्रवाल,अदिति जग्गी, रिया पंजाबी और वनिता यादव सहित फ्लो के 300 से अधिक सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...