back to top

‘असमंजस बाबू की आत्मकथा’ ने कई पहलुओं को किया उजागर

आकांक्षा थियेटर आर्ट्स की ओर से नाटक का मंचन

लखनऊ। आकांक्षा थियेटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के सहयोग से मूल नाट्य रचनाकार सुप्रसिद्ध लेखक सत्यजीत रे की रचना पर आधारित एवं अनुवादन अख्तर अली द्वारा अनुवादित नाट्यकृति असमंजस बाबू की आत्मकथा का नाट्य मंचन सांयकाल 5.30 बजे द्वितीय शिफ्ट में पं. भृगुदत्त तिवारी प्रेक्षागृह, डीएवी (पीजी) कालेज, ऐशबाग रोड, नाका हिन्डोला, लखनऊ में मंचित किया गया। नाटक मंचन से पूर्व उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलन सुनील कुमार मिश्रा, एडवोकेट, गवर्निग बॉडी, कल्याण सिंह कैंसर इन्स्ट्ीटयूट लखनऊ तथा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मनमोहन तिवारी एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित राजीव कुमार त्रिपाठी प्राचार्य द्वारा कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। कथावस्तु के अनुसार इस समाज में उसी चीज को नोटिस किया जाता है, जो लीक से हटकर हो, और ये नाटक असमंजस बाबू की आत्मकथा भी कुछ ऐेसे ही पहलूओं को उजागर करता है। इस नाटक का मात्र असमंजस बाबू भी अपनी लीक से हटकर अपनी सोच के कारण समाज से अलग-थलग, पड़ गये, क्योंकि वो विश्वास पर नहीं, विचारों पर जोर देते हैं, अतीत की नहीं भविष्य की चिंता करते हैं, भगवान के बजाये, इन्सान की बात करते हैं, उनका मानना है कि विनाश के बिना नवीन निर्माण नहीं हो सकता, और ऐसी सोच के कारण असमंजस बाबू की कभी किसी से नहीं पटी-ना गुरू से, ना पिता से, ना मित्र से, ना पड़ोसी से और इसी कारण असमंजस बाबू अकेले पड़ गये, और इस एकांत के अंधकार में, एक कुत्ते ने उन्हें राह दिखाई, मार्ग दर्शन किया उनका गुरू बना, जिसे लोग असमंजस बाबू का कुत्ता भी कहते थे। देखते हैं कि एक कुत्ता असमंजस बाबू का गुरू कैसे बना? असमंजस बाबू की प्रधान भूमिका में मोहित यादव ने अपने भावपूर्ण अभियन से रंगदर्शकों को अत्याधिक प्रभावित किया, कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि प्रभात कुमार बोस के नाट्य निदेशन में यह बहुत ही सशक्त प्रस्तुति के रूप में उभर कर दर्शकों के समक्ष रंगशिल्प के प्रत्येक दृृष्टिकोण को रखने में सफल रहा।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...