back to top

भारत चीन के बीच टकराव : भारतीय सेना का एक अधिकारी, दो जवान शहीद

नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। सेना ने यह जानकारी दी। चीन की सीमा पर लगभग 45 साल बाद, भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों की इस तरह शहादत की पहली घटना है।

सेना ने कहा कि हिंसक टकराव के दौरान एक अधिकारी व दो जवान शहीद हुए जबकि चीन को भी नुकसान हुआ है। हालांकि कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इससे पहले 1975 में अरुणाचल प्रदेश में तुलुंग ला में हुए संघर्ष में चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दोनों ओर से कोई गोलीबारी नहीं हुई।

तनाव कम करने की प्रक्रिया के दौरान सोमवार रात हिंसक टकराव

सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, गलवान घाटी में तनाव कम करने की प्रक्रिया के दौरान सोमवार रात हिंसक टकराव हो गया। इस दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि हिंसक टकराव के दौरान शहीद हुआ अधिकारी गलवान में एक बटालियन का कमांडिंग अफसर था। तीनों सैनिक चीन की ओर से किए गए पथराव में घायल हुए जिसके बाद उनका निधन हो गया। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की वर्तमान स्थिति की समीक्षा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और तीन सेनाओं के प्रमुखों के साथ पूर्वी लद्दाख में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे। सूत्रों ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे का दिल्ली के बाहर एक बेस का दौरा रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि बीते पांच हफ्तों से गलवान घाटी समेत पूर्वी लद्दाख के कई इलाकों में बड़ी संख्या में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने थे। यह घटना भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के सैनिक गलवान घाटी से पीछे हट रहे हैं।

चीन की सरकार द्वारा संचालित समाचार पत्र ने अपनी एक खबर में दावा किया भारतीय सैनिकों ने झड़प की शुरुआत की। वे चीनी क्षेत्र में घुस आए और चीन के सैनिकों पर हमला कर दिया। भारतीय और चीनी सेना के बीच पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील, गलवान घाटी, डेमचोक और दौलतबेग ओल्डी में तनाव चल रहा है। बड़ी संख्या में चीनी सैनिक वास्तविक सीमा पर पैंगोंग झील सहित कई भारतीय क्षेत्रों में घुस आए थे।

भारत ने किया कड़ा विरोध

भारत ने इसका कड़ा विरोध करते हुए चीनी सैनिकों को इलाके में शांति बहाल करने के लिए तुरंत पीछे हटने के लिए कहा। दोनों देशों के बीच इस विवाद को सुलझाने के लिए बीते कुछ दिनों में कई बार बातचीत हो चुकी है। इस विवाद को खत्म करने के लिए पहली बार गंभीरता से प्रयास करते हुए लेह स्थित 14वीं कोर के जनरल कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और तिब्बत सैन्य जिले के मेजर जनरल लीयू लिन ने छह जून को करीब सात घंटे तक बैठक की थी।

चीनी सैनिकों की तत्काल वापसी पर दे रहा जोर

बैठक के बाद मेजर जनरल स्तर की दो दौर की वार्ता हुई। भारतीय पक्ष उन क्षेत्रों में से हजारों चीनी सैनिकों की तत्काल वापसी पर जोर दे रहा है, जिन्हें भारत अपना क्षेत्र मानता है। इससे पहले भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा था कि दोनों देशों की सेना चरणबद्घ तरीके से वापस लौट रही हैं। उन्होंने कहा था, हमने गलवान नदी के उत्तर की ओर से अपने सैनिक हटाने शुरू किए हैं, जहां काफी तनाव हुआ था। दोनों देशों के बीच काफी सकारात्मक संवाद हुआ है।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...