back to top

शहर की विभूतियों को मिला कलम-दवात सम्मान

कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया
लखनऊ। कायस्थ कुटुंब, विवेकानंद समता फाउंडेशन द्वारा आज रविवार को गोमतीनगर में सांतवें कलम दवात सम्मान 2024 और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विभिन्न कायस्थ संगठनों को एक छत्र के नीचे एकत्र करते हुए हास्य कवि सर्वेश अस्थाना के संयोजन में उक्त कार्यक्रम में कायस्थ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योग्यता और समाज को अपनी सेवाओं से परिष्कृत करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी श्रीमती मनोरमा लाल, सेवानिवृत्त आई ए एस दयानंद लाल, चिकित्सक अभिजीत चंद्रा, चेयरमैन नगर पालिका लखीमपुर इरा श्रीवास्तव, वास्तुविद के के अस्थाना, न्यायविद डी एन श्रीवास्तव, सदस्य लोक सेवा आयोग संतोष श्रीवास्तव, सेवानिवृत आई पी एस उमेश चंद्र श्रीवास्तव, सपा नेता दीपक रंजन, पत्रकार नवल कांत सिन्हा व मानस श्रीवास्तव, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी आलोक श्रीवास्तव आदि समाज के व्यक्तियों को कलम दवात सम्मान से अलंकृत किया गया, तत्पश्चात कवि सम्मेलन के अंतर्गत कवि व शायरों की महफिल देर शाम तक चलती रही जिसमें कवि कुलदीप समर, शेखर वर्मा, डॉ भावना श्रीवास्तव, मोहित सक्सेना, स्वयं श्रीवास्तव, राजेश कुमार, महेश श्रीवास्तव ने मुकुल महान के संचालन में देर तक रंग जमाये रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षयता न्यायमूर्ति महेंद्र दयाल ने की, विशिष्ट अतिथियों में अनूप श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर समाज के विशिष्ट लोगों में अरविंद श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, रमा श्रीवास्तव, मनोज लाल, मनीष श्रीवास्तव, अजय शंकर श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग श्रीवास्तव ने किया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...