back to top

हरे कृष्ण महामंत्र कीर्तन पर बच्चों ने किया नृत्य

प्रथम दिवस अत्यंत उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न
लखनऊ। इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी अचिंत्य रूपिणी माता के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय कृष्णा भावनामृत संघ, लखनऊ द्वारा आयोजित किड्स समर कैंप का प्रथम दिवस अत्यंत उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में आध्यात्मिक संस्कार, नैतिक मूल्य एवं भगवान श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम विकसित करना है। कार्यक्रम में बच्चों ने श्री श्री राधारमण बिहारी जी के दिव्य दर्शन किए तथा हरे कृष्ण महामंत्र कीर्तन पर आनंदपूर्वक नृत्य किया। बच्चों को एसी भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद जी का प्रणाम मंत्र सिखाया गया एवं श्रीमद भगवत गीता के 15वें अध्याय के छठे श्लोक का अर्थ सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया। साथ ही बच्चों को भगवान कौन हैं तथा भगवान के दिव्य गुणों के विषय में भी शिक्षाप्रद जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न आध्यात्मिक खेल (स्पिरिचुअल गेम्स) भी आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसादम के रूप में बच्चों को पास्ता, तरबूज एवं लेमोनेड वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...