back to top

चरित्र, चिंतन और आचरण

राजयोग की सभी साधनाओं के संबंध में यही बात है कि यहां क्रिया की अपेक्षा भावनाएं ज्यादा प्रधान होती हैं। यम-नियम जीवन के चिन्तन-चरित्र एवं आचरण में उतारने पड़ते हैं। आसन व्यायाम नहीं, वरन् आसन जमा कर बैठना है। रसोई भी आसन पर बैठकर की जाती है। बोलचाल की भाषा मे किसी कार्य के लिए दृढ्तापूर्वक आरूढ़ होना भी आसन लगाना या आसन जमाना है। प्राणायाम प्राणवान बनने के लिए किया जाता है। प्राणवान अर्थात मनस्वी मनोबल सम्पन्न।

इसी प्रकार प्रत्याहर को संघर्षशीलता कहते हैं। गीता में अर्जुन को जिस युद्ध के लिए प्रोरित किया गया है, वह वस्तुत: आत्मिक क्षेत्र का युद्ध है। मारकाट वाली लड़ाई के लिए गीता जैसे आत्मिक प्रवचन की आवश्यकता नहीं थी। वह प्रत्याहार ही है, जिसे गीतोक्त महाभारत नाम दिया गया है। यह धर्मक्षेत्र-कर्मक्षेत्र में लड़ा जाता है। संचित कुसंस्कारों एवं हेय प्रचलनों के आकर्षणों के दबावों को अस्वीकार करना ही प्रत्याहार है। अब तीन प्रयोग और शेष रहते हैं धारणा, ध्यान और समाधि। धारणा का तात्पर्य है- मान्यता, स्थापना, स्वीकृति निष्ठा।

आदर्शों के विषय में यही तथ्य लागू होता है। आदर्शों को तर्क और तथ्य के आधर पर तो सहज ही स्वीकारा जा सकता है, पर जिस आदर्श को श्रद्धा, प्रज्ञा, निष्ठा के आधार पर हृदयांगम किया गया हो, फलित केवल वही होता है। आस्तिकता, आध्यात्मिता, धार्मिकता के त्रिविध आदर्श प्रमुख हैं। ईश्वर पर विश्वास आत्मक्षमता पर विश्वास, कर्तव्य कर्मों के दायित्व पर विश्वास इन तीनों के विश्वास को धारणा कहते हैं। यों साधारतया किन्हीं देवी-देवताओं, मंत्रों, गुरुजनों शास्त्रों, पंथों आदि पर विश्वास करना भी धारणा के अर्थ में प्रयुक्त होता है।

एक शब्द में धारणा को विश्वास भी कह सकते हैं। ध्यान का तात्पर्य है-अभीष्ट निर्धारण का बार-बार चिन्तन करना। इससे मान्यता परिपक्व होती है। भूल हुई बातों का स्मरण भी ध्यान के आधार पर हो आता है। अपने आदर्श का, लक्ष्य का, निश्चय का बार-बार स्मरण करने से वह आस्था के रूप में परिणत हो जाता है। यों किसी चित्र का, मस्तिष्क का, व्यक्ति का, कल्पना-सपनों का इच्छानुसार ध्यान किया जाता है।

नाद योग में शब्दों का, मेरुदण्ड में षटचक्रों का, मस्तिष्क में ब्रह्मकमल का, मूलाधार में कुण्डलिनी का ध्यान किया जा सकता है। मस्तिष्क में ब्रह्मग्रन्थि, हृदय में विष्णुग्रंथि, नाभि में रुद्रग्रंथि के ध्यान का विधान है। श्वास-प्रश्वास के समय सोहम ध्वनि की, ध्यान धारणा की जाती है। इसी प्रकार और भी योग सम्प्रदायों में कई-कई प्रकार के ध्यानों का निर्धारण है। विचार चेतना को केन्द्रीभूत करने की साधना है।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...