back to top

मुशायरा, कवि सम्मेलन संग विभूतियां सम्मानित

प्रेमचंद सभागार, उ.प्र. हिन्दी संस्थान में हुआ आयोजन
लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. एवं डेल्फिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रेमचंद सभागार, उ.प्र. हिन्दी संस्थान में ‘गीत नया गाता हूँ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उ.प्र. शासन की नीति के अनुरूप भारत के पूर्व प्रधान मंत्री, भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म के अवसर पर ‘गीत नया गाता हूं.. कार्यक्रम में मुशायरा, कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. के अध्यक्ष एवं सचिव, डेल्फिक एसोसिएशन आॅफ उत्तर प्रदेश, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, आईएएस ने की। कार्यक्रम में डॉ. राम कृष्ण स्वर्णकार, आईपीएस, अध्यक्ष, डेल्फिक एसोसिएशन आॅफ उत्तर प्रदेश, की विशेष उपस्थिति रही। समारोह में मुख्य अतिथि रमेश प्रसन्ना, महासचिव, अंतर्राष्ट्रीय डेल्फिक कौंसिल एवं विशेष अतिथि अशोक सिंह, सेक्रेटरी, नेशनल डेल्फिक कौंसिल,डॉ रेवा खजुरिया ,इ. पंकज शर्मा,सुश्री आश्रेया सिंह, श्रीमती विजय चौधरी रहे। अतिथियों का स्वागत सम्मान पगड़ी, प्रतीक चिन्ह,पुस्तक, शाल्यर्पण कर किया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन तथा वाणी वन्दना से हुआ। वाणी वंदना राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ शोभा दिक्षित भावना द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत वक्तव्य एवं दोनों संस्थाओं का परिचय एवं उपलब्धियाँ डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, आईएएस द्वारा बताई गईं। संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता ने संस्थान के भावी योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम में सौरभ श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, डॉ. शोभा त्रिपाठी, श्रीमती प्रतिभा एवं श्री अमरेन्द्र द्विवेदी ने मुशायरा और काव्य-पाठ किया। मुशायरा और कविताओं का सभी ने भरपूर आनंद लिया। आमंत्रित कवियों को प्रतीक चिन्ह,पुस्तक, शाल्यर्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. द्वारा संस्थान के सदस्य श्रीमती रेनू वर्मा, इं. सुनील कुमार वाजपेयी एवं श्रीमती पूर्णिमा बेदार श्रीवास्तव के सेवानिवृति के अवसर पर उनके साहित्यिक उपादान के उपलब्धियों स्वरूप संस्थान द्वारा अभिनंदन समारोह उक्त श्रीमती रेनू वर्मा, इं. सुनील कुमार वाजपेयी एवं श्रीमती पूर्णिमा बेदार के लिए आयोजित किया गया। अभिनंदन समारोह में उन्हें पगड़ी,अंग वस्त्र, प्रतीक चिह्न, अभिनन्दन पत्र, माल्यार्पण एवं शाल्यार्पण कर संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश, डेल्फिक एसोसिएशन आॅफ उत्तर प्रदेश, डेल्फिक एसोसिएशन आॅफ जम्मू कश्मीर के सदस्य पदाधिकारी के साथ ही प्रदेश और देश के वरिष्ठ साहित्यकार और श्रोतागण उपस्थिति रहे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...