डांडिया धमाल का आयोजन किया गया
लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल में शनिवार शाम उत्साह और उमंग से भरपूर डांडिया धमाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को नमन करने के पश्चात पूर्व चेयरमैन डी.एस. पाठक के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, तत्पश्चात चेयरमैन पुनीत पाठक एवं मंजू पाठक, डायरेक्टर आशीष पाठक, शालिनी पाठक, प्रधानाचार्या मीनू श्रीवास्तव, मेंटर कृष्ण मिश्रा, सलाहकार प्रवीण पाण्डे के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम की शुरूआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसमें नृत्य, संगीत और समूह प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। तत्पश्चात मुख्य आकर्षण रहा ह्यडांडिया धमाल, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक साथ गरबा और डांडिया की ताल पर थिरककर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं में विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
आयोजन में फूड स्टॉल्स पर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भरपूर मनोरंजन किया। वहीं गेम जोन ने बच्चों और बड़ों, दोनों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस तरह के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।





