back to top

श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा पूर्वक मनी बसंत पंचमी

प्रसाद स्वरूप सभी भक्तों में वितरित किया गया
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में बसंत पंचमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएँ की गईं। मंदिर के संस्थापक एवं व्यवस्थापक अलंकार पाण्डेय आशु ने बताया कि श्री खाटू श्याम जी की असीम कृपा से मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण निष्ठा और श्रद्धा के साथ संपन्न की गईं। बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा को पीतांबरी वस्त्र धारण कराए गए, जिसे प्रसाद स्वरूप सभी भक्तों में वितरित किया गया।
प्रसाद वितरण के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन मंदिर समिति द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। इसके साथ ही प्रभु इच्छा अनुसार भंडारे एवं कीर्तन का आयोजन भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री के.के. अग्रवाल, नमन अग्रवाल, सर्वेश सिंह अर्चना पाण्डेय, सामर्थ अग्रवाल, शुभम मिश्रा, विशाल गुप्ता, राजीव तिवारी, अमित सिंह, अमन अग्रवाल, राजश्री पांडेय, रिशु सहित मंदिर के अनेक सेवादार उपस्थित रहे। अलंकार पाण्डेय आशु ने आगे बताया कि आगामी 5 जून को मंदिर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भी भव्य आयोजन की तैयारियाँ मंदिर परिसर में उत्साहपूर्वक की जा रही हैं। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...