back to top

जंगल की पुकार: हमें नष्ट मत करो, हमें मत काटो

वन्यजीवों और प्रकृति ने समाज से मांगी सुरक्षा की भीख
लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा चबूतरा थियेटर फेस्टिवल सीजन 10 का भव्य आयोजन गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। प्रस्तुति हमें नष्ट मत करो में नन्हें मुन्हें कलाकारों द्वारा दिखाया गया कि मनुष्य की बढ़ती जरूरतों और जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण आज प्रकृति और वन्यजीवों का अस्तित्व गहरे संकट में है। इस गंभीर विषय पर समाज को जागरूक करने और पर्यावरण चेतना जगाने के लिए जंगल के जीवों और वनस्पतियों ने एकजुट होकर मानव जाति (लकड़हारे) से अपने जीवन की रक्षा की मार्मिक अपील की है। इस अनूठी पुकार के माध्यम से समाज को एक नया और बेहद जरूरी संदेश देने का प्रयास किया गया है। जंगल के विभिन्न प्रतिनिधियों ने लकड़हारे के सामने अपनी व्यथा और विचार कुछ इस प्रकार रखे हैं । हिरण की मासूम पुकार हे मानव! जब तुम इन पेड़ों को काटते हो, तो तुम सिर्फ लकड़ी नहीं काटते, बल्कि हमारा पूरा जीवन छीन लेते हो। इन हरी-भरी झाड़ियों के बिना हम भूखे मर जाएंगे और खुद को छुपा नहीं पाएंगे। हमारी मासूमियत पर तरस खाओ, हमें बख्श दो और बेघर मत करो।

चिड़िया की दर्दभरी आवाज
मेरी छोटी सी दुनिया इन पेड़ों की टहनियों पर ही सिमटी है। यहाँ मेरे मासूम बच्चे और उनके आशियाने हैं। जब तुम एक पेड़ गिराते हो, तो हमारे हंसते-खेलते परिवारों को पल भर में उजाड़ देते हो। हमारी चहचहाहट को हमेशा के लिए खामोश मत करो, हमें सुरक्षित डालियां दे दो।
बाल लघु नाटक ने समाज के लिए नया संदेश
इस सांकेतिक पुकार के माध्यम से प्रकृति हमें आगाह कर रही है कि वन्यजीवों और जंगलों का विनाश सीधे तौर पर मानव सभ्यता के अंत की शुरूआत है। पेड़ों को काटना बंद करना, नए पौधे लगाना और वन्यजीवों के जीने के अधिकार का सम्मान करना किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक कर्तव्य है। प्रकृति बचेगी, तभी जीवन बचेगा। नाटक में बरगद -अथर्व गौतम , छोटा बरगद – शौर्य वर्मा ,चिड़िया – आराध्या गौतम और- कनकप्रिया भारती, हिरन – मान्या यादव और अदिरा गौतम,शेर – आरव गौतम और लकड़हारा की भूमिका कनिष्क वर्मा ने निभाई नाटक के बाल सहायक निर्देशन – कुशाग्र कृष्ण रहे ’ नाटक का लेखन व निर्देशन महेश चंद्र देवा ने किया। तो वही दूसरी प्रस्तुति मुंशी प्रेमचंद की कालजयी नाटक ‘सुभागी’ का मंचन हुआ ’ जिसे नाट्य रूपांतर चित्र मुद्गल ने किया है ’ मदर सेवा संस्थान का चबूतरा थियेटर पाठशाला कोटवा वार्ड नं 10 बीकेटी के बच्चों द्वारा सुभागी का सशक्त मंचन किया गया ’ नाटक’सुभागी’ एक ऐसी संवेदनशील और प्रेरणादायक कहानी है, जो पितृसत्तात्मक समाज में एक बेटी के त्याग, स्वाभिमान और असीम सामर्थ्य को रेखांकित करती है। नाटक की मुख्य पात्र सुभागी, तुलसी महतो और लक्ष्मी की होनहार बेटी है। उसका भाई रामू अत्यंत स्वार्थी और कामचोर है, जबकि सुभागी महज 11 वर्ष की उम्र में विधवा होने के बावजूद माता-पिता के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...