back to top

श्रीलंका में 1000 फुट से अधिक गहरी खाईं में गिरी बस, 15 लोगों की मौत

कोलंबो। श्रीलंका के उवा प्रांत के बडुल्ला जले में एक बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि इतने ही अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, लगभग 30 से अधिक लोग दक्षिणी श्रीलंकाई शहर तांगल्ले से पर्यटन यात्रा पर निकले थे, लेकिन बृहस्पतिवार रात स्थानीय समयानुसार करीब नौ बजे एल्ला कस्बे के पास उनकी बस 1000 फुट से अधिक गहरी खाई में गिर गई। हादसे से पहले बस की टक्कर सामने से आ रही एक जीप से हुई, जिसके बाद बस सड़क की रेलिंग से टकराई और खाई में जा गिरी।

मृतकों में नौ महिलाएं शामिल हैं। सभी लोग तांगाल्ले अर्बन काउंसिल (नगर परिषद) के कर्मचारी थे। मीडिया के अनुसार, हादसे के बाद सेना, पुलिस, आपदा प्रबंधन बल और स्थानीय निवासियों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। आददेराना की खबर के अनुसार, सभी घायलों को बडुल्ला टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जाती है।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...