back to top

जीवन के महत्त्व को रेखांकित करता है ‘दफ्न करो’

बीएनए के थ्रस्ट सभागार में नाटक का मंचन
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के थ्रस्ट सभागार में सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ के रूपांतरण, परिकल्पना व निर्देशन में नाटक दफ्न करो का मंचन किया गया।
नाटक के कथानुसार एक अज्ञात देश काल में विगत दो वर्षों से चल रहे युद्ध में दो दिनों पूर्व मारे गए छह सैनिकों को वहीं युद्ध क्षेत्र में दफनाया जा रहा है। अचानक ये सैनिक उठ कर खड़े हो जाते हैं और दफन होने से इंकार कर देते हैं। हाई कमांड, आर्मी जनरल, कैप्टन, आदि सभी परेशान हो जाते हैं। वो इन मुर्दो को देश का, देश भक्ति का, सिपाही के कर्त्तव्य का, इतिहास का, जीवन की नश्वरता आदि का वास्ता दे कर दफन हो जाने के लिए राजी करने का प्रयास करते हैं। किन्तु मुर्दा सैनिकों के अपने तर्क हैं- वे कहते हैं कि युद्ध कुछ गिने-चुने लोगों की सत्ता लोलुपता, महत्त्वाकांक्षा और व्यापारिक स्वार्थो के लिए लड़े जाते हैं और इनमें मरते हैं आम आदमी। वे कहते हैं कि वो जीना चाहते थे- एक किसान की जिन्दगी, एक बेटे की जिंदगी, दोस्तों के साथ की जिÞन्दगी, पत्नी-प्रेमिका के साथ प्रकृति, रिश्तों और जीवन की सुन्दरता का आनंद लेते हुए। उन्हें मनाने के लिए उनके घर की औरतों को बुलाया जाता है किन्तु मुर्दो के तर्को के सामने वे भी नाकाम रहती हैं। अंत में जनरल उन मुद्दों को मशीन गन से उड़ाने का प्रयास करता है किन्तु गोलियाँ मुर्दो का क्या बिगाड़तीं ? सभी मुर्दे कब्र से बाहर आ कर लोगों के बीच निकल पड़ते हैं- जीवन के महत्त्व को रेखांकित करते हुए, उनमें युद्ध की भयावहता और कुटिल स्वार्थो के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए। नाटक में अहम भूमिका दीप चंद गुप्ता, संजय शर्मा, पंकज सत्यार्थी, आयुष गुप्ता, ज्योति धामी, यशा श्रीवास्तव, मयूरी द्विवेदी और शालिनी चौहान ने निभायी।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...