back to top

मानवता की मिसाल बन रही है बृज की रसोई : बलवंत सिंह

नि:शुल्क भोजन वितरण करा रही बृज की रसोई
लखनऊ। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) के सेवा प्रकल्प बृज की रसोई के अंतर्गत रविवार को आशियाना क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर लगभग 2 हजार से अधिक जरूरतमंद, निराश्रित, असहाय एवं श्रमिक परिवारों के लिए नि:शुल्क भोजन वितरण सेवा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
संजय श्रीवास्तव ने कहा संस्था के स्वयंसेवकों ने पूरे अनुशासन, आत्मीयता और सेवा-भाव के साथ सभी जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा ही धर्म है, भोजन ही सबसे बड़ा दान है का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने बताया कि बृज की रसोई केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का एक सतत जनसेवा अभियान है, जो पिछले कई वर्षों से प्रत्येक रविवार निरंतर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सेवा की सबसे बड़ी शक्ति समाज का सहयोग है। विकास पाण्डेय ने सभी आमजनमानस, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थानों, युवाओं एवं सेवाभावी लोगों की सहभागिता से अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाई जा सकती है। दीपक भुटियानी ने सभी सम्मानित नागरिकों से आग्रह किया कि इस जनहितकारी अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ तथा अपने सहयोग, मार्गदर्शन और सहभागिता से इस सेवा को और व्यापक बनाने में योगदान दें। आशीष श्रीवास्तव ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों, समाजसेवियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसहयोग से इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया। अनुराग दुबे ने बताया इस अवसर पर सी.एच. तिवारी, जालिम सिंह, संजय श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, दीपक भुटियानी, नवलेश सिंह,आशीष श्रीवास्तव, विकास पाण्डेय, उमाशंकर, अखिलेश सिंह, मुकेश कनौजिया, गोविन्द सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...