back to top

विधान परिषद चुनाव में भाजपा के विधायक भागने को तैयार : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को विधान परिषद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि अगर परिषद के चुनाव में मतदान होगा तो भारतीय जनता पार्टी के विधायक भागने (क्रास वोटिंग) को तैयार हैं।

श्रावस्ती के दौरे पर गए अखिलेश यादव ने वहाँ पत्रकारों से बातचीत में कहा, मुझे यह पता नहीं है कि अभी कितने उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है, लेकिन अगर चुनाव में मतदान होगा तो भारतीय जनता पार्टी को अपने विधायकों का सम्मान करना पड़ेगा। उनके विधायक भागने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें (विधायक) पता है कि बहुतों का टिकट 2022 में कट जाएगा। उल्लेखनीय है कि विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है।

इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के 10 और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अगर किसी और दल ने अपने उम्मीदवार उतारे तो मतदान की स्थिति आ सकती है अन्यथा भाजपा और सपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। किसानों के मसले पर यादव ने कहा कि भाजपा से पूछिए कि धान का एमएसपी कहां दिलवाया, एक जगह भी बता दीजिए। यादव ने कहा कि भाजपा मिस्ड कॉल पर सदस्यता देती है लेकिन वह मोबाइल नंबर कहां है जिस पर किसानों को एमएसपी (फसलो पर न्यूनतम समर्थन मूल्य) मिल जाए।

यादव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन छोटे दलों के लिए गुंजाइश रखेगी और रास्ता खुला रखेगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ समझौते के सवाल पर यादव ने कहा, मैं अपनी पुरानी बात पर कायम हूं। उनके (शिवपाल) लिए भी रास्ता खुला है और अगर उनके अलावा कोई जीतने लायक उम्मीदवार होगा तो उसे भी मौका देंगे और विचार करेंगे।

यादव ने यह भी कहा कि सरकार बनने पर शिवपाल यादव को मंत्री पद दिया जाएगा। कोरोना टीके के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, हमें वैज्ञानिकों और डॉक्टरों से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन सरकार से शिकायत है और मैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार से पूछना चाहता हूं कि गरीबों को मुफ्त टीका कब लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों को मुफ्त टीका नहीं लगाना चाहती है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...