back to top

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अंतरिम बजट को सराहा, विपक्षी दलों ने चुनावी बजट बताया

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले शुक्रवार को पेश अंतरिम बजट की भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सराहना की है जबकि विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों ने इसे चुनावी बजट बताया है। क्षेत्रीय दलों के नेता भी बजट से बहुत प्रभावित नहीं है। हैदराबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना में सत्तारुढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने दावा किया कि अंतरिम बजट में किसानों के लिए घोषित न्यूनतम आय उनके राज्य की रैयत बंधु योजना की नकल है और उसे थोड़े-बहुत बदलाव के साथ पेश किया गया है।

आम बजट में राजनीति, आर्थिक पक्ष पर हावी रही

टीआरएस ने कहा कि आम बजट में राजनीति, आर्थिक पक्ष पर हावी रही है लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में वोट नहीं जाएंगे। टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे टी रामाराव राव ने कहा, जैसा कि वे कहते हैं, नकल मिथ्या प्रशंसा का सबसे अच्छा रूप है। जयपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय अंतरिम बजट को भाजपा का चुनावी दस्तावेज बताते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने इसे 10 साल का विजन बताया है जबकि सरकार का कार्यकाल समाप्त होने वाला है।

बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा…

उन्होंने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट लोगों की मांगों पर ध्यान देने के बजाय जुमलों की अधिक आपूर्ति के साथ भाजपा का एक चुनावी दस्तावेज है। यह बजट केवल शब्दों की बाजीगरी साबित हुआ है। जब सरकार का कार्यकाल खत्म होने वाला है तब वित्त मंत्री ने 10 साल का विजन दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को 17 रुपए प्रतिदिन देना उनका अपमान है। किसानों की पांच साल तक परवाह नहीं कर इतनी कम राशि देना उनके जख्मों पर नमक लगाने के समान है। उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट ने अंतरिम बजट को भाजपा के राजनीतिक हित साधने को प्रेरित बताते हुए कहा है कि सारे बजट भाषण में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का कोई प्रावधान नहीं है।

पणजी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार

वहीं दूसरी ओर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट का स्वागत करते हुए इसे हर वर्ग को राहत देने वाला करार दिया है। राजे ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है, सबका साथ-सबका विकास की भावना से प्रेरित आम बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वित्त मंत्री पीयूष गोयल को बधाई जिन्होंने इस बजट में देश के हर वर्ग को राहत दी। राजे ने एक बयान में विशेष रूप से गरीब किसान के खाते में प्रतिवर्ष 6000 रुपए जमा कराने और पांच लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त करने के फैसले को अभूतपूर्व बताया है। पणजी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गोवा में भाजपा एवं उसकी सहयोगी पार्टियों ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम केंद्रीय बजट की प्रशंसा की है।

मनोहर ने इसे संतुलित बजट बताया

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर ने इसे संतुलित बजट बताया, जबकि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने इसे एक ऐसा बजट बताया है जो देश को प्रगति की दिशा में आगे ले जाएगा। र्पिकर ने ट्वीट किया, एक संतुलित बजट जो समाज के हर वर्ग का उत्थान करेगा और भारत के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाएगा। बजट फॉर न्यू इंडिया से किसानों, गरीबों, मध्यम वर्ग और युवाओं सबको लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, पीयूष गोयल को बधाई। गोवा भाजपा प्रमुख और राज्यसभा सदस्य विनय तेंदुलकर ने भी बजट की प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...