back to top

यूपी में Bird Flu को लेकर विशेष सतर्कता, अन्य राज्यों से पक्षियों को लाने पर रोक

लखनऊ। सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना की तरह बर्ड फ्लू से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश भर में हाई अलर्ट लागू है। इसके तहत अन्य राज्यों से मुर्गी व अन्य पक्षियों को लाने पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। पशुपालन निदेशालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे काम करेगा। कोविड कंट्रोल रूम पर भी बर्ड फ्लू की भी सूचना की व्यवस्था की गई है। साथ ही आपातकालीन नंबर जारी किया है और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को सूचनाओं के लिए सक्रिय कर दिया गया है।

इस बीच पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि बर्ड फ्लू से घबराने की नहीं बल्कि सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रमुख सचिव पशुधन भुवनेश कुमार ने सूबे के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे पोल्ट्री फार्मों की शत-प्रतिशत रिपोर्ट मुख्यालय पर निश्चित रूप से भेजें। सूबे के कई हिस्सों से पक्षियों के मरने की सूचनाएं मिलने पर वहां एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं। पशुधन मंत्री ने कहा है कि जनता में बर्ड फ्लूू के प्रति फैल रही भ्रान्तियों को दूर करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।

उन्होंने पशुपालन विभाग को प्रदेश के सभी पोल्ट्री फार्मों का नियमित रूप से निरीक्षण करने व मृत पक्षी की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। पशुधन मंत्री मंगलवार को योजना भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मंडलीय अपर निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंनें कहा कि ठंड से मरने वाले पक्षियों की स्पष्ट रिपोर्ट भेजी जाये ताकि कोई भी भ्रामक जानकारी न फैले।

उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू से निपटने के लिए भारत सरकार और प्रदेश स्तर पर जारी की गयी गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। पशुधन मंत्री ने अधिकारियों को पशुओं की ईयर टैगिंग कार्य में आ रही शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए उनका निराकरण किये जाने तथा पशुपालकों और किसानों के हित में जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा के कार्यों को गम्भीरता से करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशु आरोग्य मेलों का आयोजन कराया जाये और अधिक से अधिक किसानों और पशु पालकों को विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों से लाभान्वित किया जाये।

प्रमुख सचिव पशुधन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विकास भुवनेश कुमार ने जनपदीय अधिकारियों को बर्ड फ्लू के सम्बंध में नियमित निगरानी, निर्धारित संख्या में सैम्पलिंग भेजने, मृत पक्षी की सूचना पर तत्काल जांच कराने, पोल्ट्री फार्मों की शत.प्रतिशत रिपोर्ट मुख्यालय भेजने और जनपदों पर बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय के लिए ‘क्या करें’ और ‘क्या न करें’ के लिए मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के सख्त निर्देश दिये।

समीक्षा बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने कहा कि बर्ड फ्लू बीमारी से बचाव के लिये प्रभावी कदम तत्काल उठाये जाएं और पोल्ट्री फार्मो का तत्काल निरीक्षण किया जाये। दूसरी ओर मंगलवार को शामली जिले में एक कॉलेज के परिसर में एक प्रवासी पक्षी के अवशेष मिलने के बाद कॉलेज को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया। टीम ने कंकाल को एकत्र किया और उसे एवियन इन्फ्लूएंजा का पता लगाने के लिये फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...