back to top

हनुमान मंदिर में गूंजे भजन

लखनऊ। अवध लेडीज क्लब लखनऊ की ओर से चौक पक्कापुल स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में हनुमान जी, देवी गीत गूंजे। उससे पहले क्लब की सदस्यों ने पतंगबाजी, गीत संगीत की प्रस्तुति देकर पिकनिक मनाई। कार्यक्रम का संचालन अर्चना गुप्ता ने किया। इस मौके पर रीता सिंह, रेखा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सीता रानी, अमिता शुक्ल, किरण दयाल, मनोरमा मिश्रा, मंजू अग्रवाल, रागिनी, पूनम आदि रहीं।

नारायण सूक्तम का पाठ के साथ मां शारदा की आराधना की
लखनऊ। निराला नगर स्थित रामकृष्ण मठ में मां श्री सारदा देवी की 173वीं जन्मतिथि समारोह में शनिवार को भी कई धार्मिक आयोजन हुए। यहां दूर दराज से अधिक संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों की भागीदारी एवं जबरदस्त उत्साह के बीच मां का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथनंद महाराज ने कहा कि श्री मां सारदा देवी को दिव्य मां के सभी रूपों का अवतार माना जाता है, क्योंकि उनके जीवन ने सार्वभौमिक मातृत्व का प्रदर्शन किया, जिसमें असीम करुणा, आध्यात्मिक शक्ति और हर किसी में दिव्यता देखने की क्षमता शामिल थी। शनिवार सुबह शंखनाद व मंगल आरती के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण, नारायण सूक्तम का पाठ और जय जय रामकृष्ण भुवन मंगल का समूह में गायन किया गया। मठ सदस्यों में दीपाली बनर्जी, रीना मल्लिक, डॉ. शशि प्रभा गुप्ता, नीपा चक्रवर्ती, रत्ना बोस ने प्रस्तुति दी। तबले पर संगत राजीव सेन गुप्ता व मंजीरा अजीत त्रिवेदी ने साथ दिया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...