back to top

सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पुलिस ने किए कई खुलासे

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला करने वाले 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसका इरादा चोरी करने का था लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह बॉलीवुड के एक अभिनेता के घर में घुसा है।

उन्होंने बताया कि हमलावर को ठाणे जिले के घोड़बंदर रोड स्थित हीरानंदानी एस्टेट से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है और उसने भारत में आने के बाद अपना नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर से बदलकर विजय दास कर लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी बांग्लादेश के झालोकाटी से है और वह पिछले पांच महीने से अधिक वक्त से मुंबई में रह रहा था और छोटे-मोटे काम करता था और साफ-सफाई के काम से जुड़ी एक एजेंसी में कार्यरत था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 311 (लूट या डकैती के दौरान गंभीर चोट या मौत), 331 (4) (घर में घुसना) तथा पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस उन दस्तावेजों को इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है जिनके जरिए आरोपी अवैध रूप से भारत में घुसा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को खार पुलिस थाने लाया गया और पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वह अभिनेता के फ्लैट तक कैसे पहुंचा।

उन्होंने कहा कि उसे अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसे हिरासत में भेजे जाने का अनुरोध करेगी। सैफ (54) पर बांद्रा के सतगुरु शरण बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में बृहस्पतिवार को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था। सैफ की आपातकालीन सर्जरी करने वाले चिकित्सकों ने बाद में उनकी रीढ़ से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला था। चिकित्सकों का कहना था कि अगर चाकू दो मिलीमीटर और अंदर घुस जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...