back to top

बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय…

दो दिवसीय गुरुपूजा कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ। मानव उत्थान सेवा समिति शाखा, लखनऊ के तत्त्वावधान में आयोजित दो दिवसीय गुरुपूजा का कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। लखनऊ के श्री हंस भक्ति धाम आश्रम में भारी संख्या में उपस्थित भक्तों के बीच बड़े ही धूमधाम से सबसे पहले भजन गायकों ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किये। लखनऊ आश्रम के महात्मा बबलेश व सोन बाई ने अनेक भावपूर्ण भजनों के साथ गुरूमहिमा सुनाते हुये जनमानस को उस गुरुजी के चरणों मे बार बार प्रणाम करते हैं, जिन्होंने हमे परमपिता परमेश्वर के बारे में पूर्ण रूप से अवगत कराया। उजला बाई ने कहा कि भारतवर्ष की संस्कृति में गुरुपरम्परा अनादिकाल से चलती आ रही है। सद्गुरु की कृपा से ही जीवन का लंबा समय दु:खसागर में डूबे बिना सरलता पूर्वक निकल जाता है। अंत मे लखनऊ आश्रम के प्रभारी स्वरुपा बाई ने कबीर दास जी के द्वारा बताए गए गुरु महिमा के उदाहरणों को सरलता से समझाते हुये कहा सब धरती कागज करूं, लेखनी सब बनराय, सात समुद्र को मसि करूं, गुरु गन लिखा न जाय। बाई जी ने समझाया कि गुरु का गुण कितना असीमित है। बाई जी ने आगे समझाते हुये बताया, एक गुरु ही है जो हमे अंधकार से प्रकाश तक ले जाता है। गुरु को कीजे दण्डवत कोटि कोटि प्रणाम। कीट न जाने भृंग को,गुरु कर् ले आप समान। अर्थात जैसे भिऋंगी एक कीड़े को अपने समान बना लेता है, वैसे गुरु भी अपने सच्चे शिष्य को अपने ही समान बना देता है। गुरु पैंया लागूं नाम लखाय दीजो रे। गुरु को लाख लाख प्रणाम है जिसने परमेश्र्वर (भगवान)के पावन नाम को प्रत्यछ रूप से अनुभव करा दिया। उपस्थिति जन समुदाय इन प्रकार के प्रसंगों को सुनकर बहुत ही भाव विभोर हो गये,एवम गुरु की जय जय कार करने लगे। अंत मे आरती प्रसाद के साथ पहले दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...