back to top

बजाज आलियांज ने पंजाब बाढ़ प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिउ शीघ्र क्लेम सुविधा शुरू

• प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विशेष क्लेम निपटान डेस्क की स्थापना
• न्यूनतम दस्तावेज़ों के साथ क्लेम निपटान की प्रक्रिया को सरल बनाया गया
• क्लेम का निपटान सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तुरंत किया जाएगा

पंजाब। भारत की अग्रणी निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस ने हाल ही में पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता है। इस अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा के मद्देनज़र, कंपनी ने अपने प्रभावित पॉलिसीधारकों के परिवारों की सहायता हेतु विशेष प्रावधान लागू किए हैं।


प्रभावित परिवारों द्वारा इस कठिन समय में झेली जा रही गहन चुनौतियों को समझते हुए, बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस ने दावों के निपटारे के लिए एक समर्पित डेस्क को स्थापित किया है, ताकि बाढ़ से प्रभावित अपने ग्राहकों की मृत्यु एवं विकलांगता संबंधी क्लेम की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा सके। अत्यधिक तत्परता के साथ इन पॉलिसी क्लेम के जल्द से जल्द निपटाने के लिए आसान और तेज़ प्रक्रिया लागू की गई है।


प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए, बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस ने न्यूनतम दस्तावेज़ों की सूची निर्धारित की है, जिन्हें नामांकित व्यक्ति, कानूनी उत्तराधिकारी या पॉलिसीधारक अपने दावों के निपटारे हेतु निम्नलिखित सुविधाजनक माध्यमों के ज़रिए जमा कर सकते हैं।

• कंपनी के टोल-फ्री नंबर 1800-209-7272 पर कॉल करें
• देशभर में स्थित 597 शाखाओं में से किसी भी नज़दीकी शाखा पर जाएँ
• ईमेल करें: claims@bajajallianz.co.in
बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस अपने पॉलिसीधारकों की हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में साथ निभाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और पंजाब की बाढ़ से प्रभावित लोगों को निरंतर त्वरित सहयोग प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

शुरुआती कारोबार में बाजार कमजोर, सेंसेक्स 45.17 अंक और निफ्टी 6.40 अंक फिसला

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक अनिश्चितता से बाजार की धारणा प्रभावित...

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...