back to top

चिंता और निराशा से बचें

विपत्ति के समय मनुष्य को संयम नहीं खोना चाहिए। क्योंकि धैर्य वह दवा है जो लाखों समस्याओं का प्रभावी समाधान तलाश लेती है। अनेक व्यक्ति आपत्तियों से इतने भयभीत रहते हैं कि वे तरह-तरह की सच्ची और झूठी आपत्तियों की कल्पना करके अपने जीवन को चिंता ग्रस्त बना लेते हैं।

यदि विचारपूर्वक देखा जाये तो भूतकाल की गुजरी हुई घटनाओं और भविष्यकाल की भली-बुरी संभावनाओं के लिए व्याकुल होना निरर्थक है पर ये व्यक्ति प्राय: वर्तमान का ख्याल छोड़कर पुरानी घटनाओं का ही रोना रोया करते हैं अथवा भविष्यकाल में आने वाली संभावित कठिनाइयों की कल्पना करके डरते रहते हैं। वे दोनों ही प्रवृत्तियां बुद्धिहीनता और डरपोकपन की परिचायक हैं। पुरानी या नई, कैसे भी आपत्तियों के कारण चिंता करना सब तरह से हानिकारक है। इसमें हमारी बहुत ही शक्ति व्यथ ही नष्ट हो जाती है और हम अपने सम्मुख उपस्थित वास्तविक समस्याओं का हल करने में भी पूरी तरह से असमर्थ हो जाते हैं।

चिंता, मन में केन्द्रीयभूत नाना दुखद स्मृतियां तथा भावी भय की आशंका से उत्पन्न मानव मात्र का सर्वनाश करने वाला, उसकी मानसिक,शारीरिक एवं आध्यात्मिक शक्तियों का ह्रास करने वाला दुष्ट मनोविकार है। एक बार मानसिक व्याधि के रोगी बन जाते से मनुष्य बड़ी ही कठिनता से इससे पूरी तरह से मुक्ति पा सके हैं। क्योंकि अधिक देर तक रहने के कारण यह गुप्त मन में एक जटिल मानसिक भावना के रूप में प्रस्तुत रहता है। वही हमारी शारीरिक एवं मानसिक क्रियाओं को परिचालित करता है।

आदत बन जाने से, चिंता नैराश्य का रूप ग्रहण कर लेती है। ऐसा व्यक्ति निराशावादी हो उठता है। उसका सम्पूर्ण जीवन नीरस, निरुत्साह और असफलताओं से परिपूर्ण हो उठता है। चिंता का प्रभाव संक्रामक रोग की भांति विषैला है। जब हम चिन्तित व्यक्ति के सम्पर्क में रहते हैं, तो हम भी निराशा के तत्व खींचते हैं और अपना जीवन निरुत्साह से परिपूर्ण कर लेते हैं। बहुत से व्यक्ति कहा करते हैं कि भाई अब हम थक गये हैं, बेकाम हो गये हैं। अब परमात्मा हमें संभल ले तो अच्छा।

ऐसे लोग प्राय: इसी रोने को रोते रहते हैं कि हम बड़े अभागे हैं, बदनसीब हैं, हमारा भाग्य फूट गया है, दैव हमारे प्रतिकूल हैं, हम दीन हैं, गरीब हैं पूरी तरह से असहाय हो गये हैं आदि आदि। हमने सर तोड़ परिश्रम किया किन्तु भाग्य ने साथ नहीं दिया। ऐसी चिंता करने वाले व्यक्ति यह नहीं जानते कि इस तरह का रोना रोने से हम अपने हाथ से अपने भाग्य को फोड़ते हैं, उन्नति रूपी कौमुदी को काले बादलों से ढंक लेते हैं और संभावनाओं को क्षींण करते हैं।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...