back to top

असम में अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई, 330 से अधिक आरोपी गिरफ्तार: डीजीपी

गुवाहाटी। असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने कहा कि राज्य पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ शनिवार तड़के चलाए गए एक विशेष अभियान में लगभग 330 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिंह ने कहा कि खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी के खिलाफ यह कार्वाई अभी जारी है और गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

सिंह ने कहा कि कुछ संदिग्धों का पता असम के बाहर भी चला है। इनमें हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में मौजूद लोग शामिल हैं। उन्हें भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में लाया जाएगा।पुलिस महानिदेशक ने कहा, शनिवार तड़के से चलाए जा रहे विशेष अभियान में विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी में शामिल होने के आरोप में करीब 330 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर पुलिस से जुड़े मामलों को निपटाने का झांसा देकर लोगों को फंसाने, खुद को पुलिस अधिकारी बताकर और फोन पर लोगों को धमकाकर उनसे पैसे ऐंठने जैसी धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है।सिंह ने कहा, पुलिस धोखाधड़ी के इस तरह के मामलों के खिलाफ लगातार कार्वाई कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

पत्नी से मारपीट के आरोप में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर FIR

बुलंदशहर में वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई, मारपीट-गाली गलौज की धाराएं लगींबुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पत्नी से मारपीट के...

पुणे में दही हांडी आयोजन के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से महिला की मौत

पुणे ।  पुणे के  ओल्ड सांगवी  इलाके में दही-हंडी कार्यक्रम के लिए बनाया गया लोहे का एक अस्थायी ढांचा गिरने से 45 वर्षीय महिला की...

एंबुलेंस नहीं मिलने पर मां की लाश के बगल में रोती रही बेटी

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की घटना ने उठाए सवाल, पति के पास शव ले जाने के लिए नहीं थे पैसे झांसी। झांसी...

स्वतंत्र भारद्वाज पर पॉक्सो के तहत नई एफआईआर दर्ज, SC/ST एक्ट भी लगा

बुलंदशहर। दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ नाबालिग से जुड़ी शिकायत पर पॉक्सो अधिनियम के तहत नई एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के...

IPL में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इंडियन...

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर महापौर, जिलाधिकारी से बात की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वाराणसी के महापौर और जिलाधिकारी से बात कर शहर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।...